Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

Lok Sabha Election 2024 UP Ghaziabad: गाजियाबाद में दुल्हन के कपड़ों में वोट डालने मतदान केंद्र पहुंची महिला

In Ghaziabad, a woman reached the polling station in bridal clothes to cast her vote.

Lok Sabha Election 2024 UP Ghaziabad: गाजियाबाद में मतदान की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है। साथ फेरे लेने से पहले दुल्हन ने पहले मतदान किया। दुल्हन के कपड़े पहन कर मतदान केंद्र आई गाजियाबाद की एक महिला, जिनका नाम अनामिका है।

खबर है कि, अनामिका की आज यानी शुक्रवार 26 अप्रैल शादी है और शादी से कुछ देर पहले अनामिका गाजे बाजे के साथ मतदान केंद्र आई और साथ ही एक अच्छा संदेश भी उन्होंने दिया। बता दे कि, अनामिका अपने परिवार के साथ दौलतपुरा के संगम विहार में रहती है और आज उसकी शादी है।

शादी से पहले अनामिका दुल्हन के रूप में अपने फर्ज को अदा करने आई। वह लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहन कर, हाथ में वोटर आईडी कार्ड लेकर मतदान केंद्र वोट डालने के लिए पहुंची। मतदान केंद्र में आए लोग साथ ही आस-पास के सभी लोग अनामिका को देखकर हैरान हो जाते हैं।

इसके अलावा, अनामिका के साथ आगे-आगे ढोल नगाड़े भी बज रहे थे और तो और अनामिका के पीछे कम से कम दर्जनों महिलाएं भी उनका उत्साह बढ़ाने के लिए पिछे – पिछे चल रही थी। उत्साह बढ़ाने के साथ – साथ महिलाएं यह भी संदेश दे रही थी की लोकतंत्र की खूबसूरती के लिए वोट डालना बेहद जरुरी है और लोकतंत्र की मजबूती के लिए भी यह तस्वीर जिसने भी देखी उन सभी ने अनिमिका को संदेश देते हुए कहा – “बहुत अच्छा संदेश अनामीका।”

Chanchal Gole

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button