Sliderट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

कांग्रेस ने किया ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के नाम में बदलाव… रूट जारी इन राज्यों से होकर निकलेगी यात्रा!

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अंतिम तैयारी कर रही है। यात्रा का नाम अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। यह यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह यात्रा 6700 किमी की दूरी तय करेगी खास बात है कि यात्रा में अब अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर अंतिम तैयारियों में जुटी हुई है। गुरुवार को कांग्रेस के नेताओं की मीटिंग में फैसला लिया गया कि 14 जनवरी से शुरू होने वाली यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। पहले पार्टी ने इसे भारत न्याय यात्रा नाम दिया था। अब यह यात्रा 14 राज्यों में नहीं बल्कि 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यात्रा 6200 किमी की बजाय 6700 किमी की दूरी तय करेगी।

Also Read: Latest Hindi News Loksabha Election Bharat Jodo Nyay Yatra । News Today in Hindi

न्याय यात्रा में अरुणाचल भी शामिल

Manipur की राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली यात्रा के बारे में Jairam Narash का कहना था कि राहुल गांधी की अगुवाई में निकली पहली भारत जोड़ो यात्रा ब्रांड बन चुकी है। गुरुवार की मीटिंग में ज्यादातर लोगों की राय थी कि न्याय यात्रा में भारत जोड़ो आना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में पार्टी महासचिवों, तमाम राज्यों के प्रभारियों, प्रदेश इकाई प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक में यात्रा को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। रमेश ने कहा कि अब यह यात्रा 14 राज्यों में नहीं बल्कि 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें अरुणाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया है। यह यात्रा 6700 किमी की दूरी तय करेगी। इसमें अरुणाचल प्रदेश में तय की जाने वाली 55 किलोमीटर की दूरी भी शामिल रहेगी। अरुणाचल प्रदेश पहले भी यात्रा के रूट में था, लेकिन सुरक्षा संबंधी मुद्दों के सुनिश्चित होने के बाद ही पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश के नाम का ऐलान करने का फैसला किया। 6,713 किलोमीटर से अधिक की यह यात्रा बसों के जरिए और पैदल तय की जाएगी। यात्रा में राहुल गांधी रोजाना कम-से-कम दो सभाएं करेंगे। रोज लगभग 70-80 किमी की दूरी बस से पूरी की जाएगी। 8-10 किमी. पैदल यात्रा होगी। यात्रा के जरिए 110 जिले, लगभग 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर होंगी।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

UP के 20 जिलों से गुज़रेगी यात्रा

कांग्रेस नेता रमेश ने ऐलान किया कि 2024 आम चुनाव के मद्देनजर यात्रा का सबसे बड़ा हिस्सा उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगा। उनका कहना था कि राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा उत्तर प्रदेश में 11 दिनों में 1074 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह प्रदेश में 20 जिलों से होकर गुजरेगी। राज्य में जनाधार बुरी तरह से खो चुकी कांग्रेस एक बार फिर देश के सबसे बड़े सूबे में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। यह यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बंगाल, ओड़िशा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से होकर गुजरेगी। 20 मार्च को यात्रा मुंबई में संपन्न होगी।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

यात्रा का रूट

66 दिनों की यात्रा की शुरुआत मणिपुर के इंफाल से होगी। मणिपुर के 4 जिलों में महज 107 km का सफर 1 दिन में तय होगा। इसके बाद नगालैंड में एंट्री होगी। 2 दिनों में 5 जिलों से होकर 257 km की दूरी तय होगी। असम में 8 दिनों में 17 जिलों में 833 km का सफर, अरुणाचल में एक दिन में एक जिले की दूरी, मेघालय में एक दिन में एक जिले और 5 किमी की यात्रा, वेस्ट बंगाल में 5 दिनों में 7 जिलों में 530 किमी का सफर, बिहार में 4 दिन में 7 जिलों से गुजरते हुए 425 km की दूरी तय होगी। कांग्रेस की यात्रा झारखंड में 8 दिनों में 13 जिलों से होते हुए 804 km का सफर, ओडिशा में 4 दिनों में 4 जिलों में 341 km की दूरी, छत्तीसगढ़ में यात्रा 5 दिनों में 7 जिलों के जरिए 536 किमी की दूरी, मध्य प्रदेश में 5 दिनों में 9 जिलों से होकर 698 किमी की दूरी, राजस्थान में एक दिन में 2 जिलों से होकर 128 Km का सफर, गुजरात में 5 दिनों में 7 जिलों से गुजरते हुए 445 km की दूरी और महाराष्ट्र में 5 दिनों में 6 जिलों से होते हुए 480 किमी की दूरी तय करेगी।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button