उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

अखिलेश को पछाड़ने के लिए आजम के पीछे पड़ी कांग्रेस!

Azam Khan Uttar Pradesh: क्या देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की नजर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान पर हैं ? क्या कांग्रेस पार्टी ये चाहती है कि आजम खान समाजवादी पार्टी का दामन छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लें? क्या कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ को और मजबूत करने की फिराक में है? ये सवाल आज इसलिए खड़े हो रहे हैं क्योंकि आजम खान से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मुलाकात करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए नेता और राजनेता भरपूर कोशिश कर रहे हैं। हर वो दांव चल रहे हैं, जिससे की चुनाव जीता जा सके, एक दूसरे पर जमकर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी जो कि आज देश की सबसे बड़ी और मजबूत पार्टी मानी जाती है, उसका मुकाबला देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से होने वाला है। लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनावों में अग्निपरीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जीतना पड़ेगा, ताकि जनता को भरोसा हो सके।

Also Read : Latest Hindi News Uttar Pradesh | Hindi Samachar Uttar Pradesh

दरअसल आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में होने वाले हैं। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। दोनों ही पार्टियों के सामने अपने अपने राज्य को बचाने की चुनौती बरकरार है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने की फिराक में है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी के गण में अपनी सरकार लाने की भरपूर कोशिश कर रही है।

Read More News: Latest Political News | Political Samachar Today in Hindi

मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव औऱ कांग्रेस नेता दिग्विजय के बीच में जुबानी जंग देखने को मिली थी, जिससे कि ये कयास लगाए जा रहे थे कि I.N.D.I.A( Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन में दरार आ चुकी है। चूंकि समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी सीटों के बंटवारे को लेकर संकोच करती हुई नजर आ रही थी। जिसके चलते दोनों पार्टी के नेता आमने सामने आ गए। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने तो कांग्रेस के कई नेताओं को चिरकूट तक कह दिया था।
इस बात में कोई दोहराय नहीं है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की अच्छी खासी भूमिका है, समाजवादी पार्टी ही वो पार्टी है जो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देती हुई नजर आती है। लेकिन अब समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में अपने पैर पसारने में लगी हुई है, जिसको देखते हुए अब कांग्रेस पार्टी भी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ को मजबूत करने में लग गई है।

Read Here: Latest Hindi News Sports | Cricket Samachar Today Live in Hindi

इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान, उनके बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम और पत्नी तंजीम फातिमा के जेल जाने के मामले पर कांग्रेस पूरी तरीके से अलर्ट मोड में दिखाई दे रही है। माना ये भी जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी अपनी इस रणनीति के तहत कांग्रेस, छिटके हुए मुस्लिम मतों को अपनी ओर करने की कोशिश में है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीतापुर में यूपी कांग्रेस के चीफ अजय राय कांग्रेस नेताओं के साथ आजम खान और अब्दुल्ला आजम से मुलाकात करने के लिए गए थे, लेकिन कांग्रेस नेताओं की मुलाकात नहीं हो पाई थी। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान पर सब कुछ लूटाने के लिए तैयार है। आजम खान के समर्थन में कांग्रेस के नेता लगातार बयानबाजी दे रहे हैं। अब इन बयानों का 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में कितना असर होता है, ये देखने वाली बात होगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button