न्यूज़राजनीति

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी के पिता का किया अपमान, मच गया घमासान!

Mallikarjun Kharge Latest Bayan: हिंदुस्तान वो देश है, जहां पर हर किसी को बोलने का अधिकार है, हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, तभी तो इस मुल्क में हर कोई कुछ भी बोल देता है कभी तिरंगा का अपमान होता है, तो कभी हिंदुस्तान का। वैसे तो लोकतंत्र का मतलब ही यही होता है कि आप अपनी बात को रख सके। लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता कि आप खुलेआम देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहें। विपक्ष के नेताओं की ओर से पीएम मोदी पर ताबड़तोड़ प्रहार किए जाते हैं। कई ऐसे मौके होते हैं। जब पीएम को विपक्षी नेता चोर कहते हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने शुक्रवार को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया जिसमें तेलंगाना के लिए छह गारंटी और अनेक घोषणाएं भी हैं।घोषणापत्र जारी करने के बाद खरगे ने तेलंगाना में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी कर दी। जिस पर बवाल मच गया।

Also Read: Latest Hindi News Political News । Assembly Election 2023 News Elections 2023 News In HIndi

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी का अपमान किया तो सियासी पारा हाई हो गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस को जमकर आडे हाथों लिया और धुआंधार प्रहार किए औऱ कांग्रेस अध्यक्ष पर मर्यादा तोडने का आरोप लगाया। दरअशल आपको बता दें कि देश के पांच राज्यों में हो रहे विधासनभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है। नेता राजनेताओं की ओर से धुआंधार बयानबाजी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेता कांग्रेस के नेताओं पर वार कर रहे है तो फिर दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से भी प्रहार किए जा रहे हैं। सियासी दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है उनका एक विवादित बयान। जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hindi

खरगे ने तेलंगाना की एक चुनावी सभा में पीएम मोदी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया हो। खरगे इससे पहले भी मोदी को लेकर विवादित टिप्पणियां कर चुके हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर अपशब्द कहे, जिस पर बवाल मच गया। मल्लिकार्जुन खरगे यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि BJP और RSS का एक खुफिया गठबंधन है। उन्होंने इस दौरान आरएसएस पर भी हमला बोला। खरगे ने कहा कि अघर आपने उनको वोट दिया तो आप फिर से गुलामी की जंजीरों में बंध जाएंगे। खरगे ने पीएम मोदी को लेकर लेकर विवादित बयान देते हुए कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गाली देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है। उन्होंने कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।

Read: Latest News in Hindi | Hindi Samachar | News Watch India

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस के नेता पहले भी प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। ये पहला मौका नहीं है। जब उन्होंने पीएम के खिलाफ नाराजगी जाहिर की हो। कई बार ऐसे मौके आए हैं। जब उन्होंने सियासी रोटियां सेंकने के लिए पीएम मोदी का अपमान किया हो। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म हो चुका है। नतीजों का हर किसी को इंतजार है, लेकिन वहीं दूसरी ओर तेलंगाना में अभी चुनावी माहौल गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तेलंगाना में ताबड़तोड रैलियां कर रहे हैं। राज्य में राहुल गांधी BJP को घेरने में लगे हैं। हालांकि इस बीच AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सांठगांठ का आरोप लगाकर नया दांव चल दिया है। वैसे तो कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों की ओर से पीएम मोदी और केंद्र की नीतियों की आलोचना कोई नई बात नहीं। विपक्ष के नेताओं का काम भी यही होता है कि वो सरकार की नीयत औऱ नीतियों पर सवाल खड़े करें, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता कि आप कुछ भी कहें।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button