उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

धर्मांतरणः हिंदू वादी दलों ने पुलिस के साथ मारा छापा, यीशु की प्रार्थना करते पकड़े सौ से ज्यादा हिन्दू

सुभाषनगर क्षेत्र में हिंदुओं को बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी भनक हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को लगी। इसके बाद वे स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गये। जिस घर पर छापेमारी हुई, वहां सौ से अधिक लोग मौजूद थे। ये हिन्दू थे, लेकिन  वहां प्रभु यीशु की प्रार्थना करते पाये गये।

बरेली। उत्तर प्रदेश की जनपद बरेली में धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला प्रकाश में आया है। धर्मांतरण की जानकारी पर हिंदू वादी दलों ने पुलिस के साथ मारा छापा। इस पर करीब सौ हिन्दुओं को प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस सभी से पूछताछ में जुट गयी है।  

बरेली के सुभाषनगर थाने में धर्मांतरण के मामले में पुलिस से भिड़ते लोग

धर्म परिवर्तन का यह मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र के वंशी नगला का बताया गया है। ईसाई समुदाय के कुछ लोग हिन्दुओं में जाकर ईसाई धर्म का प्रचार करते हैं। ये लोग हिन्दुओं को ईसाई धर्म की खूबियों को बताते हैं। इसके बाद उन्होने कई तरह के लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाते हैं।

यह भी पढेंः तिहाड़ जेल वीडियो प्रकरणः भाजपा ने कहा- केजरीवाल तुरंत सतेन्द्र जैन को मंत्री पद से बर्खास्त करें

महानगर के सुभाषनगर क्षेत्र में हिंदुओं को बड़ी संख्या में धर्मांतरण कराया जा रहा था। इसकी भनक हिन्दू संगठनों से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को लगी। इसके बाद वे स्थानीय पुलिस को लेकर मौके पर पहुंच गये।

प्रभु यीशु की प्रार्थना करते लोग

पुलिस ने जिस घर पर छापेमारी की, वहां सौ से अधिक महिलाएं व पुरुष मौजूद थे। ये हिन्दू थे, लेकिन  वहां प्रभु यीशु की प्रार्थना करते पाये गये।पुलिस मर्तांरण करा रहे दो लोगों को पूछताछ के लिए थाना सुभाषनगर ले गये। वहां दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गये। दोनों ने एक दूसरे पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button