Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्शन में सरकार, पीएम मोदी ने की गृह मंत्री से बात, NIA-NSG और पुलिस जांच में जुटी

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल है। धमाके के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। पीएम मोदी से बात करने के बाद गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से फोन पर बात की। उन्होंने दिल्ली पुलिस, NIA और NSG को जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली पुलिस और एनआईए की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। एनएसजी भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 से ज्यादा लोग घायल हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा से बात करने के बाद, गृह मंत्री अमित शाह ने आईबी निदेशक से भी बात की। वह सभी वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। CRPF के डीआईजी किशोर प्रसाद भी विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वह अभी घटनास्थल पर पहचाने हैं। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।
पढ़े : लाल किले के पास जोरदार धमाका, खड़ी कार में भयानक विस्फोट, 13 की दर्दनाक मौत, 30 से ज्यादा घायल
विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत
लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में भीषण विस्फोट हुआ। हालांकि, विस्फोट का सही कारण अभी तक आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। विस्फोट में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। करीब 30 से ज्यादा लोग अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों द्वारा घटना के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विस्फोट की जांच कर रही एजेंसियां
इस बीच, दिल्ली धमाकों को लेकर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा का एक बयान भी सामने आया है। मीडिया से बात करते हुए, दिल्ली पुलिस कमिश्नर गोलचा ने कहा, ‘आज शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। गाड़ी में विस्फोट हो गया, जिससे आस-पास के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एफएसएल और एनआईए की टीमों समेत सभी जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।’
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
गृह मंत्री अमित शाह से की बात – दिल्ली पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी हमें फोन किया है। समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है। गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की थी।

