Dharmendra Health Update: धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे सलमान खान, फैंस ने रोका रास्ता तो भड़के ‘भाईजान’

Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उम्र से जुड़ी कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है। धर्मेंद्र का हालचाल जानने के लिए कई बॉलीवुड सितारे उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं सुपरस्टार सलमान खान, जो रविवार को अपने पसंदीदा एक्टर से मिलने अस्पताल पहुंचे।
सलमान खान और धर्मेंद्र के बीच बेहद मजबूत बॉन्ड रहा है। सलमान कई बार कह चुके हैं कि धर्मेंद्र उनके सबसे प्रिय कलाकारों में से एक हैं। जैसे ही सलमान को धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिली, वह तुरंत उनसे मिलने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंच गए। लेकिन रास्ते में फैंस की हरकत ने सलमान को नाराज कर दिया।

फैंस ने रोकी सलमान खान की गाड़ी
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान अपनी कार से अस्पताल की ओर जा रहे थे। उनके साथ सुरक्षा कर्मियों की एक टीम भी थी। जैसे ही फैंस ने सलमान की गाड़ी देखी, वे सड़क पर आकर उनकी कार के सामने रुक गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इससे सलमान कुछ पल के लिए परेशान और नाराज नजर आए।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सलमान का रिएक्शन हुआ वायरल
वीडियो में सलमान खान कार की खिड़की से फैंस को हाथ के इशारे से शांत रहने और रास्ता देने को कहते हुए नजर आते हैं। उनके एक्सप्रेशन साफ दिखा रहे थे कि वह उस वक्त बेहद परेशान हैं। बताया जा रहा है कि सलमान पहले से ही धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर चिंतित थे, ऐसे में फैंस की इस हरकत ने उन्हें और बेचैन कर दिया।
ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे ‘भाईजान’
अस्पताल पहुंचने के बाद सलमान खान ने ब्लैक टी-शर्ट और कैजुअल लुक में धर्मेंद्र से मुलाकात की। उनके साथ कई सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक, सलमान ने धर्मेंद्र के स्वास्थ्य के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।
परिवार के साथ हैं धर्मेंद्र
ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र के परिवार के सदस्य भी मौजूद हैं। बेटे सनी देओल और बॉबी देओल लगातार अस्पताल आ-जा रहे हैं और डॉक्टरों से लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी रख रही है।
Political News: Find Today’s Latest News on Politics, Political Breaking News, राजनीति समाचार, राजनीति की खबरें from India and around the World on News watch india

