क्राइमट्रेंडिंगन्यूज़

Big Boss Winner Elvish Yadav : जेल जाएंगे एल्विश यादव ! सांपों और विदेशी लड़कियों के खेल में बुरी तरह फंसे Elvish Yadav…

Big Boss Winner Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस ने इस मामले में 5 आरेापियों को अरेस्ट किया है। FIR में एल्विश यादव का नाम भी शामिल है। आरोप है कि एल्विश यादव (Big Boss Winner Elvish Yadav) अपने अन्ये यूट्यूब मित्रों के साथ नोएडा और NCR के फार्म हाउसों में जहरीले सांपों के साथ शूट करते हैं। इसके अलावा रेव पार्टी में विदेशी लड़कियां बुलाकर सांप के जहर को नशे के रूप (Snake Poison In Rave Party Case) मे इस्तेमाल करने का भी आरोप है।

एल्विश यादव पर नोएडा में मुकदमा

रियलिटी शो बिग बॉस ( Big Boss) से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव (Big Boss Winner Elvish Yadav) पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। नोएडा में सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ जहरीले सांपों की तस्करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां करने के आरोप में FIR दर्ज हुआ है। यह मुकदमा BJP सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्तां ने कराया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा और NCR के फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। साथ ही रेव पार्टी में सांप के (Snake Poison In Rave Party Case) जहर का भी यूज होता है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इनके कब्जें से 9 जहरीले सांप और 20 मिली मीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें 5 कोबरा, एक अजगर, 2 दोमुंहे सांप और एक रेट स्नेत है। पुलिस को एल्विश यादव की तलाश है।

Read More News: Latest Hindi News Politic’s | Politic’s samachar Today in Hindi

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन 5 लोगों को पकड़ा गया है उनकी पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है। NGO पीपल फॉर एनिमल में वेलफेयर ऑफिसर के रूप में कार्यरत गौरव गुप्ता की तहरीर में लिखा है- ‘सूचना मिली थी कि एल्विश यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और NCR के फॉम हाउसों पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में बाकायदा विदेशी लड़कियां को बुलाकर स्नेक वैनम (सांप का जहर) और अन्यि नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इस सूचना पर हमारे एक मुखबिर ने एल्विश यादव (Big Boss Winner Elvish Yadav) से संपर्क किया और उनसे नोएडा में रेव पार्टी करने और कोबरा वैनम (Snake Poison In Rave Party Case) का प्रबंध करने को कहा। एल्विश ने मुखबिर को अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर दिया और कहा कि मेरा नाम लेकर बात कर लो, ये सारी व्यवस्था करा देंगे।’

Read Here : Latest Hindi News Sports | Cricket Samachar Today in Hindi

एल्विश यादव (Big Boss Winner Elvish Yadav) अपने साथियों के साथ नोएडा और NCR के फॉम हाउसों पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में बाकायदा विदेशी लड़कियां को बुलाकर स्नेक वैनम (सांप का जहर) और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

Elvish Yadav के नाम पर एजेंट रेव पार्टी के लिए तैयार

शिकायत के अनुसार, मुखबिर ने जैसे ही एल्विश का नाम लेकर राहुल से बात की वह रेव पार्टी और अन्यस व्यवस्थाएं कराने के लिए तैयार हो गया। मुखबिर ने उसे नोएडा के सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेथट हॉल में बुलाया और इसकी सूचना DFO नोएडा और पुलिस को दे दी। राहुल और अन्य लोग वहां पहुंचे। ये अपने साथ 9 सांप और स्नेक वैनम लाए थे। इस बीच, वहां पुलिस ने पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया। एल्विश यादव (Big Boss Winner Elvish Yadav) समेत 6 आरोपियों पर पुलिस ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत FIR दर्ज किया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button