उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Environment Friendly: चेंज ओवर एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा पहुंची आगरा, सिटी राइड निकाली

एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा के आगरा से जयपुर रवाना होने से पूर्व यहां सिटी राइड की गयी। आगरा में एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा निकालकर आगरा निवासियों को साइकिल से सफर करने की प्रेरणा दी गयी। यात्रा में शामिल सदस्यों का कहना है कि रेसिंग साइकिल काफी हद तक बाइक के विकल्प के तौर पर प्रयोग हो सकता है।

आगरा। सोमवार की सुबह चेंज ओवर एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा आगरा पहुंची। यह साइकिल यात्रा,फतेहपुर सीकरी से पुणे के लिए यात्रा शुरु करेगी। इससे पहले साइकिलिंग को बढावा देने के लिए शहर में साइकिल राइड निकाली गयी।


चेंज ओवर एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा में शामिल लोग साइकिल चलाकर आगरा पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधि मंडल में 31 देशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। दिल्ली से चला प्रतिनिधि मंडल ,7 घंटे में 230 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस दौरान केवल एक बार ब्रेक लिया गया। इस यात्रा में आर्मी और नेवी के कई सदस्य शामिल हैं।

यह भी पढेंः Delhi Mayor Election: आप पार्षदों का MCD सदन में भारी हंगामा, मनोनीत सदस्यों के मताधिकार का विरोध


इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल भारतीय जल सेना के इफयोलडे ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण सुधार के लिए मोटर बाइक की स्थान पर साइकिलिंग को बढावा देना है। रेसिंग बाइक का प्रयोग करके काफी हद तक बाइक की तरह निर्धारित दूरी तय कर सकते हैं।


एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा के आगरा से जयपुर रवाना होने से पूर्व यहां सिटी राइड की गयी। आगरा में एनवायरमेंट फ्रेंडली व्हीकल यात्रा निकालकर आगरा निवासियों को साइकिल से सफर करने की प्रेरणा दी गयी। यात्रा में शामिल सदस्यों का कहना है कि रेसिंग साइकिल काफी हद तक बाइक के विकल्प के तौर पर प्रयोग हो सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button