ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराज्य-शहर

बीजेपी के पूर्वमुख्यमंत्री भी लड़ेंगे चुनाव !

MP Election 2023: बीजेपी कमाल की राजनीति कर रही है। पहले उसने अपने सांसदों को विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारा और अब अपने पूर्व मुख्यमंत्रियों को लोकसभा चुनाव में उतारने को तैयार है। कहा जा रहा है कि बीजेपी के रणनीतिकार यह सब जनता और सर्वे से मिले फीड के आधार पर कर रहे हैं। कई सर्वे एजेंसियां बता रही है कि बीजेपी को कुछ सीटों पर पुराने सांसदों की जगह पूर्व मुख्यमंत्रियों को उतरने में लाभ है। बीजेपी को भी यह बात जंच रही है। हालांकि में बीजेपी में कई पूर्व मुख्यमंत्री पहले से ही सांसद है लेकिन जो अभी नहीं है उन्हें अब चुनावी मैदान में उतारा जायेगा। बीजेपी इसके लिए तैयारी भी कर रही है।

Also Read: Latest Hindi News | Hindi Samachar Today Live
बीजेपी मान रही है कि एक लोकसभा के भीतर छह या सात विधान सभा आते हैं और गर इस लोकसभा सीट पर किसी पूर्व मुख्यमंत्री को उतारा जाए तो इसके अच्छे परिणाम आ सकते हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री रह चुके लोगों की अपनी छवि होती है और जनता के बीच अलग पहचान भी। वे हर आदमी को नजदीक से जानते हैं और हर इलाके की समस्या को भी समझते हैं। बीजेपी यह भी मान रही है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्रियों को मैदान उतार दिया जाए तो खेल बदल सकता है। मुख्यमंत्री रहे नेताओं के प्रति लोगों में सम्मान भी होता है और उस नेता को भी जनता के प्रति ईमानदारी होती है। बीजेपी बड़े करीने से इस रणनीति पर काम कर रही है।

Read More News: Latest Hindi News Poltic’s | Political Samachar Today in Hindi
जानकारी के मुताबिक़ पिछले दिनों हिमाचल से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मुलाकात पीएम मोदी से हुई। कहा जा रहा है कि पीएम मोदी ने ठाकुर को लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा है। यह भी कहा जा रहा है कि ठाकुर मंडी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ठाकुर को यह भी कहा गया है कि वे इसकी अभी से ही तैयारी करे। यानी ठाकुर को साफ़ -साफ़ बता दिया गया है कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने हैं। बता दे मंडी सीट पर अभी कांग्रेस की प्रतिभा सिंह काबिज है। वे भी काफी प्रभावशाली नेता है। यह सीट लम्बे समय से कांग्रेस के पाले में ही रही है लेकिन इस बार बीजेपी की चाहत है कि यह सीट बीजेपी के पास आ जाए। मंडी सीट से वीरभद्र सिंह लम्बे समय से जीतते रहे हैं। बीजेपी इस बार इस सीट से जयराम ठाकुर को मैदान में खड़ा कर सकती है। बता दें कि पहले बीजेपी इस सीट से कंगना रनौत को मैदान में उतरना चाहती थी। लेकिन पार्टी को जो फीड मिले हिन् उसके बाद बीजेपी को अपना विचार बदलना पड़ा है।

Also Read News: Latest Hindi News Madhya Pradesh | Madhya Pradesh Samachar Today Live
में भी बीजेपी को बदलाव करने जा रही है। .कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। कहा जा रहा है उन्हें क्या कुछ करना है इसका फैसला कुछ दिनों बाद होना है। यह भी कहा जा रहा है कि बोम्मई को भी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा है। कर्नाटक में सदानंद गौड़ा तो पहले से ही सांसद है और इस बार भी उन्हें मैदान में उतारा जाएगा। इसी तरह से असं के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल सांसद है और इस बार भी उन्हें मैदान में उतारा जायेगा। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव को भी मैदान में उतारने की तैयारी हो रही है।
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तो पहले से सांसद है। इस बार भी उन्हें मैदान में उतारा जायेगा। बाबू लाल मरांडी को भी मैदान में उतारा जा सकता था लेकिन वे अभी पार्टी के अध्यक्ष है और संभावित मुख्यमंत्री चेहरा भी। लेकिन फिर भी उनपर भी बीजेपी दाव लगा सकती है। यही हाल मध्यप्रदेश ,छत्तीसगढ़ और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अगर चुनाव परिणाम के बाद भी फिर से सीएम नहीं बन पाते हैं तो उन्हें भी लोकसभा चुनाव में खड़ा किया जा सकता है। मकसद एक ही है। चाहे जैसे भी हो लोकसभा की सीटें बढ़नी चाहिए और बीजेपी को सत्ता मिलनी चाहिए।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button