तकनीकन्यूज़पढ़ाई-लिखाईमध्य प्रदेश

देश की पहली महिला वैज्ञानिक कमला सोहोनी को गूगल ने किया याद, बनाया डूडल जानिए कौन थी ?

Kamala Sohonie’s 112th Birth Anniversary Doodle: दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल ने आज एक भारतीय महिला की याद में अपना डूडल बनाया है। वो महिला जिसने भारत का नाम दुनिया भर में रोशन किया है। जिनका नाम है कमला सोहनी Kamla Sohoni, कमला सोहनी भारत की पहली महिला वैज्ञानिक बनी। यें भारत की पहली ऐसी महिला वैज्ञानिक रही हैं जो विज्ञान के विषय से पीएचडी PHD हासिल किया था। जिसकी आज पूरा देश 112वीं जयंती मना रहा है। जिसेक उपल्क्ष में देश के अलग अलग वैज्ञानिक संस्थानों में कार्यक्रम रखें गए है।

इस मौके पर लोग उन्हें अलग अलग याद कर रहें हैं।
कमला सोहनी ने उस दौरान एक नहीं बल्कि कई शोध किए जो शायद ही किसी के लिए मुंकिन होता। इन्होंने कैंब्रिज विश्वविधालय में एक शोध छात्रववृत्ति हासिल की थी। जिस पर इन्होनें एक जटिल साइटोक्रोम की बेहद ही महत्वपूर्ण खोज की थी। ये प्रक्रिया खतरनाक तो थी जिसकी खोज करने के बाद भी उसे कैसे उसके अंजाम तक पहुंचाना था ये सारी चीजें बहुत ही कठिन थी। लेकिन कमला सोहोनी Kamla Sohoni ने अपनी सूझ बूझ से इस इस पूरी प्रकिया पर सफल परिणाम पाया था। जो किसी भी पौधों की कोशिकाओं में ऊर्जा उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण एंजाइम माना गया। कमाल सोहोनी ने इस खओज पर पीएचडी थीसिस पूरी की थी। इस सफल परिक्षण के बाद इन्हें एक नई पहचान मिली थी।

राष्ट्रपति ने नवाजा था पुरस्कार से

तो वहीं इनकी जोश, जज्बें और लगातार एक के बाद एक सफल प्रयासों के बाद इन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवजा गया। कमला सोहोन बॉम्बे में रॉयल इंस्टीटयूट ऑफ साइंस की पहली महिला निदेशक का पद भी हासिल किया। फिर उसके बाद कई वैज्ञानिक संस्धानों में भी अपना योगदान दिया है। बता दें कि सोहोनी का आज के ही दिन 1911 मे मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्म लिया था। उन्होनें से अपनी करियर की पहली सिढ़ी बॉम्बे विश्वविधायलय से चढी थी जहां रसायन और भौतिकी का पहले अधयय्न में सफलता हसिल कर ली थी। साथ ही 1933 में अपनी स्टैंडर्स के शीर्ष पर स्नातक की अपाधि प्राप्त की। कमला उस दौर की पहली महिला थी जिन्होनें विज्ञान जगत में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। तो वही आज गूगल ने भी इनके योगदान को याद कर डूडल के जरिए सम्मानित कर रहा है। साथ ही आपको बता दें कि गूगल ,मय समय पर ऐसे ही किसी खास दिन या व्यकित के योगदान के प्रति अपना सम्मान डूडल बनाता रहता है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button