Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

I.N.D.I.A Alliance Ranchi Rally: दो पीड़ित महिलाओं का मजबूत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश

I.N.D.I.A Alliance Ranchi Rally: दो पीड़ित महिलाओं का आज रांची में बीजेपी के खिलाफ आगाज होने जा रहा है। दोनों महिला दो प्रदेश के सीएम की पत्नी है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन अपने पति के जेल जाने के बाद बेहद मुखर हुई हैं। वे अब राजनीतिक रूप से सक्रिय भी हुई हैं। कल्पना सोरेन भी आज इंडिया गठबंधन की महारैली में शामिल होने जा रही है। उधर दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी अब राजनीतिक मंच को साझा करती दिख रही है। वे भी आज रांची पहुँच रही है और रैली को सम्बोधित करेंगी।

रांची में इंडिया गठबंधन की तरफ से उलगुलान रैली का आयोजन है। इस रैली में दो महिला तो शामिल हो ही रही है बिहार और झारखण्ड के साथ कांग्रेस के भी बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस रैली में इंडिया गठबंधन के और भी नेता शामिल होंगे लेकिन सबकी निगाहें दो महिलाओं पर टिकी है।

सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन दिल्ली की रैली में भी शामिल हुई थी। इन दोनों महिलाओं ने दिल्ली की रैली में भी भाषण दिया था। भावुक करने वाला भाषण। इन दोनों महिलाओं के पति ईडी के जाल में फंसे हुए हैं। केजरीवाल जहाँ दिल्ली शराब घोटाले में न्यायिक हिजरस्ट में हैं वही हेमंत सोरेन जमीन घोटाले को लेकर जेल में बंद हैं।

आज की रैली में इन दोनों महिलाओं की तस्वीर वहां के अखबारों में छपेगी। खबर भी बनेगी। यह भी कहा जाएगा कि दोनों के पति जेल में बंद हैं। संभव है इससे आम लोगों में समानुभूति होगी। चुनाव में इसका लाभ इंडिया गठबंधन को मिल सकता है। सुनीता केजरीवाल रांची की रैली में क्या भक्षण देगी यह कोई जयादा अहम् नहीं है। महत्वपूर्ण बात ये है कि जब कल्पना सोरेन के साथ सुनीता की तस्वीर छपेगी तो एक बड़ा मैसेज निकल सकता है। यह मैसेज दिल्ली तक पहुँच सकता है। देश की राजनीति में एक नई हलचल पैदा हो सकती है।

उधर आम आदमी पार्टी सुनीता केजरीवाल को पार्टी के भीतर बड़ा पद देने की तैयारी में है कहा जा रहा है कि सुनीता को नम्बर दो का दर्जा दिया जा सकता है। पार्टी का कमान भी उन्हें सौपा जा सकता है और दिल्ली की पूरी जिम्मेदारी भी उन्हें दी जा सकती है।

आम आदमी पार्टी के और भी कई नेता रांची पहुँच रहे हैं। राहुल गाँधी के साथ ही खड़गे भी रांची जा रहे हैं। शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी रांची पहुँच सकते हैं। दक्षिण के भी कई नेता रांची जायेंगे। इसके साथ ही अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव भी रांची पहुँच रहे हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button