उत्तर प्रदेशबिहारमध्य प्रदेशराजनीति

I.N.D.I.A गठबंधन का दिल्ली फतह करने का सपना होगा चकनाचूर, नीतीश बोले, कांग्रेस तो….!

Loksabha Election: दिल्ली को फतह करने के लिए  विपक्ष ने I.N.D.I.A नाम का   गठबंधन बनाया था, सोचा था कि इसी गठबंधन के दम पर 2024 में राजतिलक होगा।विपक्षी नेताओं ने इसी गठबंधन के दम पर देश की सबसे बड़ी औऱ सबसे मजबूत पार्टी भारतीय जनता पार्टी को हराने का सपना देखा था। लेकिन गठबंधन में पहले ही दिन से गांठ पड़ती हुई नजर आ रही थी। विपक्ष के नेता भारतीय जनता पार्टी पर तो वार कर ही रहे थे, लेकिन वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी औऱ कांग्रेस पार्टी में संग्राम छिड़ा हुआ था। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने खुद कमान संभालते हुए कांग्रेसी नेताओं पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। तो वहीं कांग्रेस की ओर से भी हमलों की बौछार रूकने का नाम नहीं ले रही थी।ये सबकुछ हो रहा था मध्य प्रदेश में सीटों के बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश और राजस्थान में सीटों की मांग कर रही थी, तो वहीं कांग्रेस का ये कहना था कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी का कोई वर्चस्व ही नहीं है। मध्य प्रदेश औऱ राजस्थान में तो साइकिल चल ही नहीं सकती है। अब मध्य प्रदेश, राजस्थान औऱ उत्तर प्रदेश की लड़ाई बिहार तक पहुंच गई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का I.N.D.I.A गठबंधन से कोई लेना देना नहीं है। वो तो बस विधानसभा चुनावों में व्यस्त हैं। समाजवादी पार्टी औऱ कांग्रेस पार्टी की फाइल में नीतीश कुमार की एंट्री से मुकाबला टाइट हो गया है। घमासान बढ़ गया है और कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। सवाल ये कि 2023 में जो गठबंधन बना है। वो 2024 तक चल पाएगा। दरअसल, आपको बता दें कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय का वक्त बचा हुआ है, नेता राजनेता एक दूसरे पर जमकर सियासी प्रहार और सिसायी तीर छोड़ने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए विपक्ष का I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन एक्शन मोज में नजर आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान से खलबली मची हुई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में ध्यान दे रही है। कांग्रेस को I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन से कोई मतलब नहीं है। नीतीश के इस बयान के बाद कांग्रेस के नेता भी हरकत में नजर आए औऱ दोनों ओऱ से सियासी तीर छोड़े गए।

Read More News: Latest Hindi News Sports | Sports Samachar Today in Hindi

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ये बयान ऐसे समय पर आया है, जब कांग्रेस और समाजवादी पार्टी में दरार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। अखिलेश और कांग्रेस के नेता लगातार एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रहे हैं। लेकिन अब नीतीश कुमार का ये बयान कई मायनों में अहम माना जा रहा है। क्या इंडिया गठबंधन से कांग्रेस पार्टी अलग हो जाएगा । आपको ये भी बता दें कि जब समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव देवबंद पहुंचे थे तो उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भी आवाज उठाता ,है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तुरंत एजेंसियों को लगा दिया जाता है और मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों को साथ लेकर 2024 का चुनाव लड़ा जाएगा समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलती है।

Read More News: Latest Hindi News Sports | Sports Samachar Today in Hindi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने I.N.D.I.A (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन के सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी सभी को सम्मान देती है और I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के साथ सम्मान गठबंधन किया जाएगा। इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक ठाक है, लेकिन ये ठीक ठाक 2024 पर रह पाएगा या नहीं, ये अपने आप में एक बड़ा सवाल है। क्योंकि अखिलेश लगातार कांग्रेस के नेताओं पर हमले बोलते हुए नजर भी आते हैं।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button