उत्तर प्रदेशतकनीकन्यूज़राज्य-शहर

इस गांव में मक्खियों ने छीना लोगों का सुख चैन, टूट गए रिश्तें, लौट गई बहुएं

Unnao News ( उन्नाव न्यूज़): मक्खियां हर जगह पाई जाती हैं इसे एक ऐसा प्राणी भी कह सकते हैं जो बिना बुलाए कहीं भी हाजिर रहता है। लेकिन मक्खियों की यही आजादी हम पर भारी पड़ जाती है और इतना ही नहीं किसी का भी जीना हराम कर देती हैं। तो ठीक ऐसा ही एक गांव है जहां मक्खियों का आंतक बुरी तरह से छाया हुआ है।

यूपी का उन्नाव जिला प्राचीन काल से इतिहास के पन्नों पर बना हुआ है जहां से एक से बढ़कर एक साहित्यकार और इतिहासकार पैदा हुए हैं। लेकिन मक्खियों ने नाक में दम कर रखा है। यहां एक ऐसा भी गांव है जहां मक्खियों का आतंक इस कदर छाया हुआ है कि ग्रामीणों की जिंदगी पर ही बुरा प्रभाव पड़ा है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

उन्नाव जिलें में कुल 6 तहसीलें आती हैं जिसमें सैकड़ों गांव आते हैं। उन्हीं में से जिले के नवाबगंज ब्लॉक का रूदवार ऐसा गांव है जहां मक्खियों से जीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। यहां हर तरफ सिर्फ मक्खियां ही मक्कियां मडंराया करती हैं। हर एक समान में इनका कब्जा कहता है। यहां मक्खियां सैकड़ों और लाखों की तादात में घरों में पहरा बनाए हुए है। लोगों के घरों पर रखें सामान की तो बात ही छोड़ों लोगों के शरीर पर भी बनी रहती हैं। दिन हो या रात वहां से बस एक ही आवाज गूंजती रहती है मक्खियों की भिनभिनानें की ।

बारिश के मौसम मे मक्खियों की बाढ़

लेकिन अब तो इस गांव के और भी ज्यादा हाल बुरे हाल हो गए हैं क्योंकि बारिश का मौसम चल रहा है। मक्खियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। मानसून की दस्तक के साथ ही इस गांव में मक्खियों की बाढ़ सी आ जाती है। जिससें लोगों के लिए मुश्किलें भी गंभीर हो जाती है।
इस गांव में मक्खियों के आतंक के बारे में कहा जाता है कि यहां इस तरह की समस्या पहले नहीं थी। करीब एक दशक के बीच ही ऐसे स्थिति पनपी है। यहां मक्खी और मच्छर की बाढ़ आ गई है।

Read: Unnao Latest News and Updates in Hindi (उन्नाव के समाचार) – News Watch India

नहीं हो पा रही शादी
इतना ही नहीं हालात इतने बुरे हैं कि यहां पर लोगों को शादी करने के लिए भी सोचना पड़ता है। मक्खियों की वजह से लोग यहां शादी करने से भी कतराते हैं। कोई भी अपनी बेटी की शादी इस गांव में करवाने को तैयार नहीं है और जिनकी शादियां हो चुकी है वो लोग भी इस गांव को सिर्फ मक्खियों की वजह से छोड़ने के लिए मजबूर हैं।

इतनी मक्खियों के होने की क्या है वजह?
मरी हुई मुर्गियों का डिस्पोजल न करने की वजह से ही गांव मे गंदगी फैल रही है। मुर्गी फॉर्म में जो मुर्गियां मर जाती हैं उनको ऐसे ही जमीन पर डाल दिया जाता जिसमें सड़न पैदा हो जाती है जिसके चलते मक्खियां पैदा हो रही हैं और अपना आतंक गांव भर में दिखा रही हैं। जिससे पूरा गांव परेशान है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button