न्यूज़राज्य-शहर

महाराष्ट्र सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को सीएम शिंदे का इतने लाख मुआवजा

Maharashtra Bus Bccident: महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 32 यात्रियों को नागपुर से ले जा रही बस में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे ने 26 लोगों की जान लें ली, कई लोग बुरी तरह से घायल हुए। बता दें कि हादसे के समय बस में हड़कंप मंच गया था। लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी भी तरह से बस से निकलने की पूरी कोशिश में लगे हुए थे। बस में आग लगने की सूचना मिलते है आस पास के मौजूद लोग बस यात्रियों की मदद करने के लिए दौड़े लेकिन आग इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल बचाव दल के साथ घटनास्थल पर पहुंची जहां आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बचाव कार्य में बस से करीब 20 शव तुरंत निकाले गए। बस में कुल 32 लोग सवार थे। तो वहीं 6-7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल उनका बुलढाणा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

तो वहीं हादसे के बाद ये जानकारी सामने आई है टायर फटने की वजह से बस में आग लगी। बस के टायर फटने की वजह से बस पलट गई। इसी की वजह से आग लग गई और इतना दर्दनाक हादसा हो गया।

इस भीषण हादसे पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने शोक जताया। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की तो वहीं घायलों के लिए जल्द ठीक होने की बात कही। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच लाख रूपयें की राशि देने का ऐलान भी किया है।

बता दें कि ये घटना महाराष्ट्र के बुलढाणा में समृद्धि महामार्ग का है। सुबह के वक्त करीब एक प्राइवेट बस जो कि 32 यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई थी। लेकिन बीच में ही हादसे का शिकार हो गई। बस में भीषण आग लग जाने से एक साथ 26 लोग आग के आगोश में समा गए। वहीं तमाम लोग जिंदगी और मौत के बीच की जंग से जूझ रहे हैं। हादसे के बाद आस-पास का मंजर बेहद ही भयावह था लोगों के बीच भगदड़ मच गई आग की लपटें विकराल होती जा रहा रही थी। देखते ही देखते हादसे ने गंभीर रूप ले लिया।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button