तकनीकन्यूज़

6 कंपनियों के IPO खुलने जा रहे इस हफ्ते, जानें प्राइस बैंड और इश्यू डेट

Stock Marcket news: IPO  पर दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए ये हफ्ता बहुत ही शानदार रहने वाला है। एक के बाद एक 6 कंपनियों के IPO इस हफ्ते दस्तक देने जा रहे हैं। तो आईए जानते हैं कि कौन कौन सी कंपनियों के IPO ओपन हो रहे हैं। साथ ही प्राइस बैंड आदि क्या है?

Ideaforge

इस कंपनी के IPO  26 जून 2023 को ओपन हो रहा है। निवेशक 29 जून तक इसे सब्सक्राइब कर पाएंगे। कंपनी ने IPO  के लिए प्राइस बैंड 639-672 रुपए तय किया है। Ideaforge के IPO का साइज 567 करोड़ रुपए का है।

Cyient DLM

यह IPO निवेशकों के लिए 26 जून को ओपन किया जाएगा। 27 जून से 30 जून तक रिटेल निवेशक दांव लगा पाएंगे। कंपनी IPO के जरिए 597 करोड़ रुपए जुटाना चाह रही है। Cyient DLM  आईपीओ प्राइस बैंड 250 से 265 रुपए प्रति शेयर है।

पीकेएच वेंचर्स

यह IPO 30  जून 2023 को ओपन होगा। निवेशक 4 जुलाई तक इसे खरीद पाएंगे। प्राइस बैंड का ऐलान अभी किया जाना बाकी है। आईपीओ के जरिए कंपनी 380 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है।

पेंटागॉन रबर

निवेशकों के लिए यह आईपीओ 26 जून को ओपन हो जाएगा। इनवेस्टर्स इसे 30 जून 2023 तक खरीद पाएंगे। प्राइस बैंड 65 से 70 रुपए रखा गया है। IPO का साइज 16 करोड़ रुपए का है।

ग्लोबल पेट इंडस्ट्रीज

इस कंपनी के IPO का प्राइस बैंड 49 रुपए प्रति शेयर है। यह आईपीओ 29 जून से 3 जुलाई तक ओपन रहेगा। IPO के जरिए कंपनी ने 13 करोड़ रुपए जुटाने का लक्ष्य रखा है। 

Tridhya Tech and Synoptics Technologies

यह कंपनी 30 जून से 5 जुलाई तक इस IPO पर दांव लगा पाएंगे। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 35 रुपए से 42 रुपए तय किया है। कंपनी ने आईपीओ का साइज 26.4 करोड़ रुपए तय किया है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button