खेत-खलिहानदिल्लीन्यूज़पंजाबबड़ी खबरराज्य-शहरहरियाणा

किसानों की मांगें मानना है असंभव, जानिए क्यों?

Delhi Kisan Protest or farmer Protest reason | Kisan andolan news

Delhi Kisan Protest: दिल्ली की सीमा पर संग्राम छिड़ा है। आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच के लिए अड़े हुए हैं। यूं तो सरकार ने आंदोलनकारियों की ज़्यादातर मांगों को मान लिया है लेकिन अभी कुछ मामलों पर पेच फंसा हुआ है। जिसकी वजह से आंदोलन खत्म नहीं हो रहा है।

किसानों की सबसे बड़ी मांग है फसलों के MSP की कानूनी गारंटी। दरअसल इस वक्त सरकार 24 फसलों पर MSP की गारंटी देती है। मगर किसान चाहते हैं कि सभी फसलों पर MSP की गारंटी मिले। साथ ही डेयरी और हॉर्टिकल्चर को भी इस लिस्ट में शामिल किया जाए। इन सभी प्रोडक्ट की मार्केट में कीमत करीब 40 लाख करोड़ है।अगर सरकार सब पर MSP की गारंटी देगी तो सालाना 40 लाख करोड़ का बोझ बढ़ेगा।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

यानी सरकार को सालाना 40 लाख करोड़ का अनाज खरीदने के लिए तैयार रहना होगा। जो कि मुश्किल ही नहीं नामुमकिन के बराबर है। दरअसल सरकार का कुल एक्सपेंडिचर बजट 45 लाख करोड़ है।  ऐसे में अगर सरकार MSP के लिए तैयार हो जाती है। तो सरकार के कुल एक्सपेंडिचर बजट का 90 प्रतिशत MSP पर खर्च हो जाएगा। इसके अलावा इनकम टैक्स का कलेक्शन करीब 16 लाख 63 हज़ार करोड़ होता है। जिसका ढ़ाई गुना MSP पर ही खर्च करना पड़ जाएगा। अगर डिफेंस बजट से तुलना करें करें तो सरकार का डिफेंस बजट करीब साढ़े 5 लाख करोड़ है। यानी डिफेंस बजट का 8 गुना MSP पर खर्च आएगा.. वहीं अगर हेल्थ बजट की बात करें। जो सरकार अस्पताल, इलाज और दवाईयों पर खर्च करती है। ये करीब एक लाख करोड़ होता है.. यानी कि MSP का खर्च हेल्थ बजट का 40 गुणा आएगा.. जो कि बड़ी परेशानी है।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

अगर मान लिया जाए कि सरकार और किसानों की बातचीत में कोई बीच का रास्ता निकलता है.. और किसान ये मांग करते हैं कि सभी फसलों पर ना सही, कम से कम मौजूदा MSP वाली फसलों पर गांरटी लागू कर दें। तो ये भी सरकार के लिए आसान नहीं होगा। क्योंकि अनुमान के मुताबिक मौजूदा MSP वाली फसलों पर गांरटी लागू करने से सरकार को 10 लाख करोड़ सालाना खर्च आएगा। जो कि देश के हेल्थ बजट का 10 गुणा, डिफेंस बजट का करीब 2 गुणा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार सालाना जितना खर्च करती है। उतने के बराबर सरकार को मौज़ूदा MSP वाली फसलों पर कानूनी गारंटी देने से खर्च आएगा। यानी सरकार के लिए ये भी लागू करना आसान नहीं होगा। क्योंकि सवाल है कि सरकार MSP से आए अतिरिक्त खर्च के लिए डिफेंस बजट में कटौती करेगी या फिर हेल्थ बजट में ? अब आपको बता दें कि फिलहाल क्या स्थिति है ? मौज़ूदा समय में सरकार 24 फसलों पर MSP तय करती है। इनमें से 25 प्रतिशत फसलों को सरकार खरीद लेती है।जिस पर सरकार को करीब 2.5 लाख करोड़ का खर्च आता है। यानी अभी अनाज खरीदने पर सरकार कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करती है.. अगर सभी फसलों को जोड़ दिया जाए तो फिलहाल सरकार करीब 6.25 प्रतिशत फसल खरीदती है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button