ट्रेंडिंगधर्म-कर्म

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अपने रक्त से पत्र लिखा

Kawad Yatra: गुरु पूर्णिमा शिवशक्ति धाम डासना के भक्तों के लिए एक नया संघर्ष लेकर आई। हर तरफ से निराश और पराजित होने के बाद शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधिश्वर व श्रीपञ्चदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज अपनी सामाजिक गतिविधि लगभग छोड़ चुके हैं। उन्होंने यह निश्चय किया था कि वो वर्ष में दो बार कावंड़ (Kawad Yatra) का जल लाकर शिवशक्ति धाम डासना के महादेव को समर्पित करेंगे और हर महीने में एक बार गिरिराज की परिक्रमा किया करेंगे परन्तु आज गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने आकर उन्हें कांवड़ ना लाने का फरमान सुना दिया।

Read: Latest News in Hindi | News Watch News

आज सुबह ए सी पी रवि प्रकाश सिंह और थानाध्यक्ष वेब सिटी ब्रजेश कुशवाहा ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज को किसी भी कीमत पर कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) पर ना जाने का हुक्म सुना दिया जिस पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने प्रतिवाद किया तो अधिकारियों ने उन्हें बहुत बुरी तरह धमका दिया।

अपमान, हताशा और क्षोभ से असहाय होकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज ने अपने रक्त से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र लिखा और जल के अलावा हर तरह की खाद्य सामग्री का परित्याग कर दिया। उन्होंने संकल्प लिया कि अगर कांवड़ (Kawad Yatra) का जल चढ़ाएं बिना शिवरात्रि निकल गयी तो वो जल का भी परित्याग कर देंगे क्योंकि अपने धार्मिक अधिकार छोड़कर जीने की अपेक्षा सम्मान पूर्वक मर जाना बहुत बेहतर है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button