ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Kisan Garjna Rally: रामलीला मैदान में BKS से जुड़े हजारों किसानों की गर्जना रैली, मांगों को लेकर गर्जना

अखिल भारतीय अभियान प्रमुख राघवेन्द्र पटेल ने किसान गर्जना रैली की जानकारी दी। उन्होने बताया कि चार माह की लंबी यात्रा के बाद किसान यहां पहुंचे हैं। किसानों ने 20 हजार किमी पैदल यात्रा, 13 हजार किमी साइकिल यात्रा की है। किसानों ने 18 हजार सड़क सभाएं करने के बाद ये मेगा रैली की है। फिलहाल वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को फिर से किसान गर्जना रैली (Kisan Garjna Rally) सुनायी दी। भारतीय किसान संघ (BKS) से जुड़े हजारों किसान रामलीला मैदान (Ramlila Maidan Delhi) में एकत्रित हुए। उन्होने यहां Kisan Garjna Rally की। किसानों ने सरकार से दो मांगें पूरी करने की मांग की।

भारतीय किसान संघ (Bhartiya Kisan Sangh) की ये मांगें किसानों से ही संबंधित हैं। इन मांगों में पहली मांग कृषि उत्पादों पर जीएसटी समाप्त करना है। इसके अलावा किसान सम्मान निधि की राशि में वृद्धि करने की मांग शामिल हैं। हालांकि अभी सरकार की ओर से मांगों के संबंध में कोई आश्वासन नहीं दिया गया है।

यह भी पढेंः Madrassas: मप्र के मदरसा पाठ्यक्रमों हिन्दू धर्म विरोधी पाठ्य सामग्री ! गृह मंत्री ने दिये जांच के आदेश

अखिल भारतीय अभियान प्रमुख राघवेन्द्र पटेल ने किसान गर्जना रैली की जानकारी दी। उन्होने बताया कि चार माह की लंबी यात्रा के बाद किसान यहां पहुंचे हैं। किसानों ने 20 हजार किमी पैदल यात्रा, 13 हजार किमी साइकिल यात्रा की है। किसानों ने 18 हजार सड़क सभाएं करने के बाद ये मेगा रैली की है। फिलहाल वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए अड़े हुए हैं।

रामलीला मैदान में भारतीय किसान संघ (BKS) से जुड़े किसान ठंड के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे। Kisan Garjna Rally के के कारण दिल्ली के सैंट्रल जोन में यातायात (Traffic) को परिवर्तित करना पड़ा। सैंट्रल जोन के चंद्र कुमार ने बताया कि किसानों की बसों व निजी वाहनों की भारी संख्या को देखते हुए यातायात डाइवर्ट किया गया।

इसी के चलते महाराणा रणजीत सिंह मार्ग, मिंटो रोड गोल चक्कर, अजमेरी गेट, चमनलाल मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, कमला मार्केट, गोल चक्कर, हमदर्द चौक आदि से यातायात परिवर्तित किया गया।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button