न्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहरहरियाणा

जानिए आखिर बृजभूषण सिंह पर क्यों भड़के बाबा रामदेव !

Brij bhushan News: बड़ी खबर ये है कि लम्बे समय के बाद आखिर बाबा रामदेव ने पहलवानो का समर्थन किया है और कहा है कि बृजभूषण की गिरफ्तारी जल्द की जानी चाहिए क्योंकि वह हर रोज अब बकवास भी कर रहा है। सब जानते हैं कि बाबा बीजेपी समर्थक हैं लेकिन वे एक मानव भी हैं। सच और झूठ की कहानी को जानते हैं। देश के मिजाज को भी समझते हैं और राजनीति का खेल भी समझते हैं। सरकार की चुप्पी से वे आहात हैं। उन्हें लग रहा है कि जो काम पहले हो जाना चाहिए था अभी तक क्यों नहीं हुआ ? भले ही वे सरकार पर दवाब नहीं दाल सकते लेकिन पहलवानो के साथ खड़ा तो हो ही सकते हैं। बाबा ने ऐसा ही किया। उनकी आत्मा जागृत हो गई।


सच और झूठ के बीच बहुत ही महीन अंतर होता है। झूठ का तर्क भी सच्चाई लिए होता है और सच के साथ भी झूठ का वरण रहता है। कह सकते हैं कि झूठ में भी सच है और सच में भी झूठ है। लेकिन जब नैतकता और अनैतिकता के पलड़े पर झूठ और सच को तौलेंगे तो सच का पलड़ा ज्यादा भारी होता है। पहले झूठ भले ह सच को दबाने का काम करे लेकिन सच को भला कौन दबा सकता है। ऐसा नहीं कि हमारे देश में अनैतिक काम नहीं होते। राजनीति तो अनैतिकता और यौनाचार का अखाड़ा ही रहा है। इतिहास को टटोले तो राजनीति में यौनाचार के कई पड़फड़ाते पैन आपको मिल जायेंगे लेकिन कोई भी नेता यह नहीं कहता कि वह अनैतिक है। ठीक उसी तरह से कोई बलात्कारी ,डकैत और हत्यारा कभी नहीं कहता कि उसने कोई गलत किया है। खुद को पाक साफ़ ही बताता है और दोषी। ठीक इसी तरह से कई महिलाये भी पूरी तरह से पाक साफ़ नहीं होती। लेकिन इतना साफ़ है कि कोई भी महिला अपने इज्जत का प्रदर्शन नहीं करती। जब आजिज हो जाती है तभी वह अपनी आवाज को बुलंद करती है। परिणाम चाहे जो भी हो।

कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण बाहुबली है। इसका तो इतिहास है। साक्ष्य हैं और दर्ज मामले भी। लेकिन जंतर मंतर पर बैठे पहलवानो का चरित्र पाक साफ़ है। यह सब जानते हैं। वे सभी साधारण घर की लड़कियां हैं। कुश्ती उनका पेशा है। और इस पेशे के जरिये इन पहलवानो ने देश का मान बढ़ाया है। मान का मर्दन नहीं किया। आज दुनिया में भारत की स्थिति खेलों में चाहे जो भी हो उसमे इन खिलाडियों ने देश का मस्तक ही ऊंचा किया है। ये सभी देश के राष्ट्रीय धरोहर हैं। इनकी सुरक्षा ,इनके मान सम्मान की जिमेदारी पुरे देश की है। लेकिन परेशानी तो यही है कि झूठी और पाखंडी राजनीति की शिकार जनता यह समझ नहीं पा रही है। इसलिए देश का यह मौजूदा काल किसी विषकाल से कम नहीं।

बाबा रामदेव इन दिनों भीलवाड़ा में हैं। उनका शिविर चल रहा है। पत्रकारों ने उनसे कई सवाल किये। पहलवानो को लेकर भी सवाल किये गए थे। बाबा ने पहलवानो का समर्थन करते हुए कि कृषि संघ का मुखिया रोज बहन बेटियों के करता है। उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। देश के साथ जो हो रहा है उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। महिलाओं ने बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामला भी दर्ज हुआ है। यह बेहद शर्मनाक मामला है। ऐसे व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सलाखों के पीछे डालना चाहिए।

Read Also: फ्लाइट डाइवर्ट किए जाने के बाद यात्रियों ने किया जमकर हंगामा!

सरकार आगे क्या करेगी यह तो कोई नहीं जानता। लेकिन कल 28 तारीख को बड़ा मजमा देश में लग सकता है। एक तरफ संसद का उद्घाटन है तो देश भर के महिलाये संसद पहुँच रहे हैं। महिलाये संसद में ही महापंचायत करेंगी। यह सब पहलवानो के समर्थन में होगा। कल और भी क्या होगा इसे देस्खना बाकी है। यह भी देश का नया इतिहास ही होगा। लेकिन सरकार अभी भी मौन है। उसे जो अगला चुनाव जितना है। और इसलिए बृजभूषण को बचाना जरुरी है। एक कथित नैतिक पार्टी का यह खेल मखौल बनकर रह गया है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button