न्यूज़बड़ी खबरराजनीति

क्या महाराष्ट्र की तरह ही बिहार और यूपी में भी विपक्षी दलों को लगेगा झटका ?

Maharashtra Politics News: राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है। महाराष्ट्र में बीजेपी ने बड़ा झटका महाविकास अघाड़ी को दिया है। एनसीपी में टूट पड़ गई। चाचा को भतीजा ने पटखनी दे दी। शरद पवार कुछ सोंचते उससे पहले ही भतीजा अजित पवार ने बीजेपी के साथ गलबहियां किया। अपने भी गए और साथ में 8 विधायकों को मंत्री बना दिया। यह अद्भुत खेल हुआ। अजित पवार ने 40 और विधायकों (Maharashtra Politics News) को अपने साथ आने की बात कही है। इधर शरद पवार अब कार्रवाई करने को तैयार है और इस दिशा में आगे भी बढ़ रहे हैं। अंजाम क्या होगा यह कोई नहीं जानता! शिवसेना (Shivsena) में टूट भी इसी तरह हुई थी। कई तरह के खेल हुए लेकिन जो होना था हो ही गया।

maharastra politics news

 इधर अब बिहार और यूपी में भी सियासी घमासान मचा हुआ है। कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र (Maharashtra Politics News) की तरह ही बिहार और यूपी में विपक्षी दलों को बड़ा झटका लग सकता है। कई दल विपक्षी एकता से निकल कर एनडीए के साथ जा सकते हैं। ऐसा हुआ तो नीतीश कुमार का सारा खेल गड़बड़ हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस दिशा में खेल शुरू भी हो गए हैं। बीजेपी कई तरह के प्रयोग कर रही है।

 आज सोमवार को बिहार में लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने दावा किया है कि जल्द ही बिहार की महागठबंधन सरकार में टूट हो सकती है। जदयू के कई विधायक और संसद एनडीए के संपर्क में हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार अपने विधायकों और कर रहे हैं उससे यह साफ़ है कि उनकी पार्टी टूटने वाली है। उधर बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी कुछ इसी ओर इशारा किया है।

Read: Maharashtra Politics Latest News in Hindi | News watch India

 बता दें कि पिछले दिनों जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जीतन राम मांझी ने अमित शाह से मुलाकात कर एनडीए में जाने का ऐलान भी कर दिया। बता दें कि अभी एनडीए के साथ लोजपा के पशुपति पारस गुट और जीतन राम मांझी की पार्टी है। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलजेडी, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा और विकासशील इंसाफ पार्टी का साथ भी एनडीए को मिल सकता है।

 इसी तरह से यूपी में सियासी समीकरण बदलते दिख रहे हैं। सपा के साथ विधान सभा चुनाव लड़ने वाली राजभर की पार्टी एक बार फिर से बीजेपी के साथ जाती दिख रही है। महाराष्ट्र की घटना के बाद राजभर ने दावा किया है कि सपा में भी ऐसी ही टूट हो सकती है। कई विधायक सपा में कोई बेहतर भविष्य नहीं देख रहे हैं। जल्द ही कुछ विधायक अलग होकर सरकार में शामिल हो सकते हैं।

इसके अलावा वेस्टर्न यूपी में भी जयंत चौधरी की राजनीति बदलती दिख रही है। कहा जा रहा है कि वे भी बीजेपी के साथ जा सकते हैं। इस तरह का दावा रामदास अठावले भी कर चुके हैं। जयंत चौधरी अपनी पार्टी का विस्तार चाहते हैं और ऐसी हालत में वे बीजेपी के साथ जाकर कुछ और बेहतर करना चाहते हैं।

यूपी में अभी निषाद पार्टी और अपना दल एस अभी एनडीए के साथ है। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द ही एनडीए के साथ जनसत्ता लोकतान्त्रिक पार्टी भी जा सकती है। ऐसी हालत में यह कहा जा सकता है कि विपक्षी एकता को कमजोर करने के लिए बीजेपी एनडीए को आगे बढ़ा रही है और कुछ दलों में सेंध भी लगा सकती है। बीजेपी ने विपक्षी एकता में सेंध लगा दिया तो विपक्षी एकता की कहानी काफी कमजोर हो सकती है। ऐसी हालत में सपा और जदयू के नेता पूरी तरह से सतर्क भी हो गए हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button