ट्रेंडिंगन्यूज़

धर्मों की दीवार तोड़कर किया था प्रेम विवाह, फिर ऐसा क्या हुआ कि दंपत्ति ने लगा ली फांसी

उतरकाशी। एक हिन्दू युवती ममता ने धर्मों की दीवार तोड़कर मुस्लिम युवक शेर खान से प्रेम विवाह किया था। डेढ साल बाद ही जाने ऐसा क्या हुआ कि दंपत्ति ने फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामलीला मैदान के निकट मौहल्ला विसना में शेर खान अपनी पत्नी ममता के साथ रहता था। वे यहां किराये के घर में रहते थे।  दोनों ने समाज का लाख विरोधों के बावजूद प्रेम विवाह किया था।

दोनों के छह माह की बेटी भी है। लेकिन मंगलवार की शाम ममता और शेर खान ने फांसी लगा ली। दोनों के शव अलग अलग कमरे में लटके थे।

दंपत्ति ने लगा ली फांसी

दरवाजा न खोलने पर पड़ोसियों के पुलिस को बुलाया

शेर अली अपनी छह माह की बेटी को पडोस में रहने वाली महिला को सौंप आया था। उसका कहना था कि वह दस मिनट बाद आकर बेटी को ले जाएगा। आधे घंटे से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन शेर खान नहीं आया। इसी बीच बच्ची रोने लगी। पडोसी महिला बच्ची देने जब शेर अली के घर गयी, तो दरवाजा बंद था। महिला के कई बार आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।  

यह भी पढेंः Chief Secretary का दावा- यूपी में  38 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन, साढ़े 3 करोड़ बूस्टर डोज लगाये गये

इस पर महिला ने पुलिस व अन्य पडोसियों को मामले से अवगत कराया। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। घर के अंदर दंपत्ति के शव अलग- अलग कमरों में पंखों से लटके थे। पुलिस से आत्म हत्या का मामला मान रही है।  हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

थाना प्रभारी गंभीर तोमर ने बताया कि शेर खान उत्तरकाशी के ही इन्द्रा कालोनी का रहने वाला था। वह ममता से शादी करने के बाद अलग रहने लगा था। शेर खान रामलीला मैदान के पास जूस का ठेला लगाकर था। पुलिस दंपत्ति के आत्म हत्या कराने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button