ट्रेंडिंगतकनीकपढ़ाई-लिखाई

आज का दिन बेहद खास, जानिए देश-दुनिया में आज के दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

9 July History: साल के 7वें महीने का 9वां दिन इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी और बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है. आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए 9 जुलाई से जुड़े इतिहास के बारे में बताएंगे। जानिए इस दिन से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं कौन सी है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि 9 जुलाई (9 July History) को किन प्रमुख हस्तियों का जन्म और मृत्यु हुई थी।

Read: Latest News in Hindi | News Watch India

9 जुलाई से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

  • 1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का निधन 9 जुलाई 1533 को हुआ।
  • 1819- सिलाई मशीन के अविष्कारक एलायस हाउ का जन्म 9 जुलाई 1819 को हुआ।
  • 1845-1905 से 1910 ई. तक भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल रहे लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का जन्म 9 जुलाई 1845 को हुआ।
  • 1875- भारत के पहला स्टॉक एक्सचेंज ‘बम्बई स्टाॉक एक्सचेंज’ की स्थापना 9 जुलाई 1875 को हुई।
  • 1877- पहली विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 9 जुलाई 1877 को हुआ। 1893- डेनियल विलियम्स ने 9 जुलाई 1893 में पहली बार बिना ऐनिस्थिसिया के ओपन हार्ट सर्जरी की।
  • 1900- राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता, संसदीय मामलों के मंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा का जन्म 9 जुलाई 1900 को हुआ।
  • 1923- दूसरी लोकसभा के सदस्य मानकभाई अग्रवाल का जन्म 9 जुलाई 1923 को हुआ।
  • 1925- प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक हिंदी फ़िल्मों में गुरु दत्त के नाम से प्रसिद्ध
  • वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण का जन्म 9 जुलाई 1925 को हुआ।
  • 1930- भारतीय फ़िल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक के. बालाचंदर का जन्म 9 जुलाई 1930 को हुआ।
  • 1938- प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता संजीव कुमार का जन्म 9 जुलाई 1938 को हुआ। 1944- 9 जुलाई 1944 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया था।
  • 1951- 9 जुलाई 1951 में भारत की प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई थी।
  • 1969- 9 जुलाई 1969 में वन्यजीव बोर्ड की तरफ से शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना गया। जिसको की बाद में बदल दिया गया था।
  • 1972- 9 जुलाई 1972 में सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1991- 9 जुलाई 1991 में सुप्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन हुआ था।
  • 2001- 9 जुलाई 1991 में भारत की ओर से पाक सीमा पर 2 चौकियां स्थापित करने की घोषणा की गई थी।
  • 2007- 9 जुलाई 2007 में भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन (American scientist, Himanshu Jain) को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार (Otto Scott Research Prize) प्रदान किया गया।
Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button