ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

सिक्किम में बादलतोड़ तबाही, सेना के कैंप से 23 जवान लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Sikkim Avalanche : बादल फटने से पूरे पूर्वोत्तर राज्य सिक्किम में हड़कंप मच गया है। मांगन जिले में चुंगथांग के ऊपर की तरफ बादल फटने से तीस्ता नदी के जल स्तर में अचानक और खतरनाक वृद्धि हुई। प्राकृतिक आपदा का परिणाम गंभीर है। सेना के कई जवान भी लापता हो गए हैं। उनकी तलाश जारी है।

Sikkim Avalanche

Read: Latest News Update in Hindi आज की ताज़ा खबर | हिंदी समाचार | News Watch India

उत्तरी सिक्किम में 4 अक्टूबर यानि बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैनिक प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। इस दौरान सेना का 23 जवान लापता है। उनके पानी के बहाव में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। सेना के जवानों का तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। रक्षा PRP ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे की तरफ 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया था। इसकी वजह से सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बादल फटने से पूरे राज्य में तबाही मच गई है। नदी, नालियों में कीचड़ जम जाने से पानी निकास बंद हो गया है और नतीजा यह है कि पानी पूरे क्षेत्र में भरने लगा है।

सीएम ने स्थिति का लिया जायजा

आपको बता दें सीएम प्रेम सिघ तमांग ने बाढ़ जैसे हालात का जायजा लिया, सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 वाहनों के डूबे होने की खबर सामनें आई है।

कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

सिक्किम (Sikkim) की स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रशासन ने राज्य के कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

चंगथांग बांध को नुकसान

गंगटोक और पाक्योंग जिलों के सिंगतम और रंगपो शहरों जैसे निचले इलाकों में भारी तबाही मची है। सिक्किम के चुंगथांग में बांध को नुकसान हुआ है, जिसके बाद अचानक पानी भी ओवरफ्लो हो रहा है। तीस्ता नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

लोगों के लिए अलर्ट

मिली जानकारी के मुताबिक बता दें सिक्किम ( Sikkim) और कलिम्पोंग की तरफ जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया हैं। गंभीर हालात को देखते हुए तिस्ता, रंगफो, सिंगतम और आसपास के अन्य इलाकों के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button