MP News: राजगढ़ को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दीपावली सौगात, 500 करोड़ की विकास योजनाएं और किसान राहत राशि

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली से पहले राजगढ़ जिले के किसानों को बड़ी सौगात दी। ब्यावरा में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने कहा कि भगवान राम और कृष्ण की धरती पर किसानों को त्योहार अच्छे से मनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ रुपये की राहत राशि अंतरित की गई।
पढ़े : MP CM Mohan Yadav: धनतेरस पर मिला अपने घर का उपहार, नीमच के सैकड़ों परिवारों की दीपावली हुई रोशन
विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने राजगढ़ जिले को कुल 500 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। इसमें शामिल है –
- 226.81 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण
- 33 करोड़ रुपये की लागत से ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना
- 193 करोड़ रुपये की लागत से 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण
जनप्रतिनिधियों और आमजन की उपस्थिति
इस अवसर पर विभिन्न मंत्रियों, सांसद रोडमल नागर, विधायकगण, परिषद उपाध्यक्ष और हजारों किसान व आमजन उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्होंने मंच से कन्या पूजन, गोवंश पूजन और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
यहीं घर बनाकर रहना चाहता हूं – डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “राजगढ़ से हमारी पार्टी की यात्रा शुरू हुई थी, मन करता है यहीं घर बना लूं।” उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला योजना के माध्यम से आज राजगढ़ की तस्वीर बदल रही है। पहले जहां सिंचाई की कल्पना भी मुश्किल थी, आज हर खेत को पानी मिल रहा है।
बिजली से लेकर भारत माता तक
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है, यहां तक कि दिल्ली की मेट्रो भी मप्र की बिजली से चल रही है। उन्होंने भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सभी से देश के विकास में योगदान देने की अपील की।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
बहनों के लिए भाई दूज पर उपहार
लाड़ली बहनों के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष घोषणा करते हुए कहा कि भाई दूज पर 250 रुपये अतिरिक्त और उसके बाद हर माह 1500 रुपये की राशि दी जाएगी।
नई योजनाओं की झलक
मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें शामिल हैं –
- ब्यावरा एवं सुठालिया को 10-10 करोड़ रुपये की राशि
- ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
- पीपल चौराहा से राजगढ़ बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण
- सुठालिया रोड का उन्नयन
- गिंदौरहाट, सेमलापार और बैरसिया हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन
प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित पुस्तक विमोचन
मुख्यमंत्री ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तक “स्वयंसेवक से प्रधानसेवक” का विमोचन भी किया।
यह आयोजन राजगढ़ के लिए विकास, राहत और विश्वास का प्रतीक बन गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने न केवल योजनाओं की सौगात दी, बल्कि अपने भावनात्मक जुड़ाव से जनता का दिल भी जीत लिया।

