ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Lata Mangeshkar Birthday: बचपन में बड़ी ज़िम्मेदारियों से लेकर किशोर दा को मना करने तक ये है सिंगर लता मंगेशकर की कहानी

नई दिल्ली: “मेरी आवाज़ ही मेरी पहचान है” गाने वाली दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Birthday) को कौन नही जानता है। सचमुच उनकी आवाज़ उनकी बहुत बड़ी पहचान बन गई थी। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा हो जो उनकी सादगी और गायिकी का दिवाना ना हो। आज लता दी के जन्मदिन पर हम उनके जीवन के उन यादगार लम्हों के बारे में बात करेगें जो शायद आप नही जानते होगें।

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Birthday) ने अपने सिगिंग करियर की शुरूआत 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। तब से लेकर उन्होने अपने जीवनकाल में बहुत ही बेहतरीन गाने गाएं थे। लता दी का जन्मदिन उनके फैंस के लिए एक उत्सव से कम नही होता था लेकिन आज उनके ना रहने पर उनके फैंस उदास हैं। लता मंगेशकर का आज ना रहना उनके फैंस को बहुत खल रहा है।

लता दीदी के अनकहें किस्से

छोटी उम्र में बड़ी ज़िम्मेदारी

छोटी उम्र और बड़ी ज़िम्मेदारियां ऐसे ही शुरूआत हुई थी सिगंर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Birthday) के करियर की। 13 साल की उम्र में उनके पिता के देहांत के बाद सारी ज़िम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। विधवा मां, 3 बहनों और 1 भाई को संभालने वाली सिर्फ वो थीं। उन्होने जीवन यापन के लिए गायिकी शुरू कर दी थी।

उन्होने पहली बार एक मराठी फिल्म के लिए गाना गाया था। लेकिन दुर्भाग्यवश उनका गाना फिल्म में नही लिया गया फिर भी उन्होने मराठी फिल्मों में गाना नही छोड़ा। उन्होने गाने के अलावा फिल्म में भी काम किया है। इसके बाद उन्होने अपनी किस्मत हिंदी गाने में भी आजमाई। शुरूआत में उनको बहुत संघर्ष करना पड़ा था।

रिजेक्शन से बनीं स्टार

मास्टर गुलाम हैदर और लता मंगेशकर का एक किस्सा बहुत फेमस है। फिल्ममेकर शशधर मलिक एक ‘शहीद’ नाम की फिल्म बना रहे थे, जिसमें गुलाम हैदर संगीत दे रहे थे। लेकिन जब उन्होंने लता की आवाज शशधर को सुनाई तब उन्होंने उनकी आवाज को बहुत पतला बताकर रिजेक्ट कर दिया था। जिसके बाद मास्टर गुलाम को ये बात चुभ गई और उन्होंने लता को स्टार बनाने की ठान ली।

यह भी पढ़ें: Dada Saheb Phalke Award: Asha Parekh को मिलने जा रहा मनोरंजन जगत का ये बड़ा अवॉर्ड, अनुराग ठाकुर ने किया एलान

इसके बाद वो दिन दूर नही था जब लता दीदी को अपना हिट गाना मिला। 1948 में मास्टर गुलाम ने जो सोचा वो किया। उस वक्त आई फिल्म मजबूर में उन्होने गाना गाया जो कि बहुत हिट रही। इसके बाद ऐसा कोई नही था जो लता मंगेशकर को नही जानता था।

किसी को नही बनाया हमसफर

छोटी उम्र में ही ज़िम्मेदारी इतनी आ गई थी कि उनको शादी करने का मौका नही मिल पाया। एक इंटरव्यू में उन्होने इस बात पर जवाब दिया था कि उन्होने कभी शादी क्यों नही की। लता मंगेशकर ने कहा कि बचपन से उनको सबको संभालना पड़ा। इन सब में उनके पास शादी के बारे में सोचने का समय नही मिला। जब उन्होने सभी भाई बहनों को सेटल कर लिया तो उसके बाद वों बहनों के बच्चों को देखने लगी और कभी शादी नही की।

किशोर कुमार को क्यों कहा था ना

लता मंगेशकर और किशोर कुमार की जोड़ी जितनी फेमस थी उतनी ही चर्चित उनकी दोस्ती भी थी। लेकिन एक बार उन्होने किशोर कुमार के साथ गाना गाने से इंकार कर दिया था। कारण था जब किशोर दा सेट पर आते थे वो बहुत जोक्स सुनाते थे जिससे वो बहुत हंसती थी और फिर गाते वक्त उनकी आवाज़ बिगड़ जाती थी। इसी वजह से उन्होंने किशोर कुमार के साथ गाने से मना कर दिया था।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button