Sliderखेलट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Mahendra Singh Dhoni News Today: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने का समय नहीं, अंबानी परिवार के कार्यक्रम में कैसे पहुंच गए माही?

Mahendra Singh Dhoni News Today | Breaking News MS dhoni

Mahendra Singh Dhoni News Today: जिन खिलाड़ियों के पास रामलला (RamLala) की प्राण प्रतिष्ठा में जाने का समय नहीं है, आज वही खिलाड़ी जामनगर पहुंचे हैं। जिसके बाद से ये सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर क्यों….क्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने से उन खिलाड़ियों की छवि खराब होती है।क्या मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में जाने के लिए इन खिलाड़ियों पर समय होता है।

जी हां यही वो सवाल है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni News Today) वो खिलाड़ी जिन्होंने टीम इंडिया के लिए कई ट्रॉफी जीतीं हैं। माही ही वो खिलाड़ी हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने तीनों ICC ट्रॉफी जीती हैं। महेंद्र सिंह धोनी ही वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई दफा भारत को हारे हुए मैच भी जिताए हैं। लेकिन अब महेंद्र सिंह धोनी को (Mahendra Singh Dhoni News Today) आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाने के लिए निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी नहीं जाते हैं। माही के फैंस उनका बेसब्री से इंतजार करते हैं….लेकिन उसके बाद भी महेंद्र सिंह धोनी नहीं जाते हैं। लेकिन जब महेंद्र सिंह धोनी गुजरात (Mahendra Singh Dhoni News Today) के जामनगर पहुंचे तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ा और सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ पोस्ट की जाने लगी। फैंस सवाल उठाते हुए कहने लगे कि आखिर ऐसा क्यों हुआ। तो वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी सवाल खड़े होने लगे….क्योंकि खबर है कि रोहित शर्मा को भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला था….लेकिन उसके बाद भी रोहित शर्मा शामिल नहीं हुए थे, लेकिन अब रोहित टीम इंडिया का साथ छोड़कर जामनगर पहुंचे हैं।

भारत के लिए समय नहीं, अंबानी के लिए भरपूर!

हार्दिक पांड्या, ईशान किशन ये वो खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, हार्दिक की अगर बात की जाए तो हार्दिक तो करीब 6 महीने से बाहर चल रहे हैं, टीम में खेलने की जब भी बात होती है तो हार्दिक चोटिल हो जाते हैं। लेकिन अंबानी परिवार के कार्यक्रम में जाने का भरपूर समय है।

जामनगर में लगा दिग्गजों का जमावड़ा!

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (anant ambani) के प्री-वेडिंग फंक्शन में दिग्गजों का जमावड़ा लगा हुआ है।अनंत अंबानी (anant ambani) और राधिका मर्चेंट(radhika merchant) की शादी में क्रिकेट जगह, फिल्मी सितारे, व्यापारी समेत तमाम हस्तियां मौजूद हैं।समारोह का आज अंतिम दिन है।

अंबानी परिवार की जमकर हो रही तारीफ

आज हर जगह अंबानी परिवार (ambani family) की जमकर तारीफें हो रही हैं। सोशल मीडिया (social media)  पर तो अंबानी परिवार छा गया है, कई टीवी चैनल पर अंबानी परिवार (ambani family) का इंटरव्यू चल रहे है। आज हर कोई अंबानी परिवार की सादगी की जमकर तारीफ कर रहा है। जिसकी वजह है अंबानी परिवार के संस्कार….क्योंकि अनिल अंबानी जिस तरीके से लोगों से बात कर रहे हैं…उससे साफ पता चलता है कि उनका स्वभाव कितना विनम्र है। शायद इसलिए आज हर कोई उनका फैन है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button