उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Good News for Uttarakhand Players: सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड में फिर से होंगी खेल कोटे से भर्तियां

DGP अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खेल कोटे से भर्तियां को लेकर बात की। उन्होने अवगत कराया कि उत्तराखंड पुलिसकर्मियों व खिलाड़ियों में मेडल लेने की होड़ कम हो रही है। इसका कारण खेल कोटे से  भर्तियों पर रोक होना है। पिछले 11 साल से उत्तराखंड में खेल कोटे से भर्ती नहीं हुई हैं।

देहरादून। उत्तराखंड में फिर से खिलाड़ियों की किस्मत चमकेगी। मुख्यमंत्री (CM) पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा है कि अब उत्तराखंड में फिर से खेल कोटे से भर्तियां होंगी। ये भर्तियां पुलिस सहित अन्य सरकारी नौकरियों में की जाएंगी। वर्ष 2011 से उत्तराखंड में खेल कोटे से भर्तियां बंद हैं।

बुधवार को देहरादून पुलिस लाइन में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैम्पियनशिप का शुभारंभ हुआ। इस तीरंदाजी चैम्पियनशिप में 26 राज्यों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इन चैम्पियनशिप में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी भी भाग लेने आये हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह चैंपियनशिप चार दिन तक चलेगी।

यह भी पढेंः ED arrested Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी प्रयागराज कोर्ट में पेश, दो सप्ताह की कस्टडी मांगी

इस अवसर पर DGP अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खेल कोटे से भर्तियां को लेकर बात की। उन्होने अवगत कराया कि उत्तराखंड पुलिसकर्मियों व खिलाड़ियों में मेडल लेने की होड़ कम हो रही है। इसका कारण खेल कोटे से  भर्तियों पर रोक होना है। पिछले 11 साल से उत्तराखंड में खेल कोटे से भर्ती नहीं हुई हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक को विश्वास दिलाया कि वे खेल कोटे से भर्तियों को पुनः शुरु कराएंगे। सीएम धामी की इस घोषणा के बाद राज्य के खिलाड़ियों में विशेष उत्साह है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button