ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Nora Fatehi News: फीफा वर्ल्डकप में नोरा ने किया भारतीय तिरंगे का अपमान, फैंस लगा रहे हैं हसीना की जमकर क्लास

डांस के अलावा एक्ट्रेस (Nora Fatehi News) ने भारतीय तिरंगे को हाथ में लेकर जय हिंद के नारे भी लगाए और इसी बीच हसीना से बहुत बड़ी चूक हो गई और इसी कारण से उन्हे हर कोई ट्रोल कर रहा है।

नई दिल्ली: अपने जबरदस्त डांस मूव्स और कातिलाना अदाओं के लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi News) फैंस के बीच छाई रहती हैं। भारतीय टीम तो नही लेकिन भारत से नोरा फतेही को फीफा वर्ल्डकप में परफॉर्म करने का मौका ज़रुर मिला था, जिसमें उन्होने अपने ज़बरदस्त डांस मूव्स के साथ सबको अपना दीवाना बना दिया था। डांस के अलावा एक्ट्रेस (Nora Fatehi News) ने भारतीय तिरंगे को हाथ में लेकर जय हिंद के नारे भी लगाए और इसी बीच हसीना से बहुत बड़ी चूक हो गई और इसी कारण से उन्हे हर कोई ट्रोल कर रहा है।

तिरंगे को लेकर नोरा ने किया ये काम

बता दें बॉलीवुड की एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi News) को भारत के तरफ से फीफा वर्ल्डकप के फैन फेस्टिवल में परफॉर्म करने का मौका मिला था, जिसमे उनके भारत के लिए प्यार को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे थे। मगर परफॉर्म करने के दौरान जब स्टेज पर किसी भारतीय तिरंगे को उछाला तो वो उस तिरंगे को उठाकर लहराने लगीं और अभिनेत्री (Nora Fatehi News) ने यहीं गलती कर दी। नोरा ने तिरंगे को उल्टा पकड़ा था और साथ ही उस इस तरीके से लहरा रहीं थीं जैसे कोई दुप्पटा लहरा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Jubin Nautiyal: सीढ़ियो से गिरकर जख्मी हुए सिंगर ज़ुबीन नौटियाल, मुम्बई के अस्पताल में हुए एडमिट

फिर क्या जैसे ही इवेंट का वीडियो और फोटो वायरल होना शुरु हुआ दर्शको ने उनकी क्लास लगानी शुरु कर दी। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा कि “तिरंगे को देने का तरीका बहुत ही ज़्यादा गलत था, ये तिरंगे का अपमान करने जैसा था।” वहीं इसपर दूसरे यूज़र ने लिखा कि “नोरा (Nora Fatehi News) तिरंगे की इज्जत नही करती हैं, उन्होने भारतीय झंड़े का अपमान किया है।”

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button