ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Congress MP died: भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में निधन

लुधियाना। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद (Congress MP) संतोख सिंह का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे राहुल गांधी के साथ यात्रा में साथ-साथ चल रहे थे। सांसद के निधन से पूरे पंजाब ने शोक की लहर है।


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। संतोख सिंह 75 साल के थे। कांग्रेस सांसद के निधन के कारण शनिवार के लिए कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा रोक दी है।

यह भी पढेंः Opposition Politics : केजरीवाल और केसीआर से कांग्रेस की बढ़ती दूरियां 


बता दें कि कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Congress MP Santokh Singh) जालंधर से कांग्रेस के सांसद थे। वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे थे। यात्रा के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी। इस पर उन्हें फगवाडा के विर्क अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका निधन हो गया। चिकित्सकों ने उनकी मौत का कारण हृदयघात बताया है।

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद संतोख सिंह


राहुल गांधी भी यात्रा छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे। सांसद के निधन के कारण भारत जोड़ो यात्रा को आज के लिए स्थगित कर दिया गया है। इधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सांसद संतोख सिंह पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सांसद के निधन पर भाजपा, अकाली दल, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी दुख जताया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button