ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

बस्तर में खदान धंसीः सात श्रमिकों की मौत, मृतकों में छह महिला श्रमिक शामिल

यह हादसा बस्तर जिले के शहर जगदलशहर के मालगांव में हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण रेत के खदान से छुई निकाले है। इस छुई का प्रयोग चूने के रुप में घरों की पुताई के लिए किया जाता है। छुई निकालने के लिए वे खदान में अंदर तक चले जाते हैं।

बस्तर (छत्तीसगढ)। शुक्रवार को बस्तर में एक खदान के धंसने से सात श्रमिकों की मौत गयी। मृतकों में छह महिला श्रमिक शामिल हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल व स्थानीय पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुटी है। अभी मलवे में कई और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उनकी तलाश के लिए खुदाई का काम किया जा रहा है।  

बस्तर के क्षेत्राधिकारी ने बताया कि एक खदान धंसने से पांच श्रमिकों की मौत मौके पर ही हो गयी थी इनमें दो को मिट्टी से निकाल लिया गया था।  उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढेंः Railway Station: अलीगढ में रेल कर्मचारियों की लापरवाही से गई नीलांचल एक्सप्रेस के यात्री की जान

यह हादसा बस्तर जिले के शहर जगदलशहर के मालगांव में हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण रेत के खदान से छुई निकाले है। इस छुई का प्रयोग चूने के रुप में घरों की पुताई के लिए किया जाता है। छुई निकालने के लिए वे खदान में अंदर तक चले जाते हैं। कई बाद रेत की खदान खोखली होने पर वह गिर जाती है। इससे इस तरह के हादसे हो जाते हैं।

उधर छत्तीसगढ के कोयला घोटाले मामले में भी बड़ी कार्रवाई की गयी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया गया। सौम्या चौरसिया की गिनती आईएएस लॉबी में मुख्यमंत्री की करीबी अधिकारी जानी जाती है। उनकी गिरफ्तारी से हड़ंकप मचा हुआ है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button