ट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

अब लोकसभा में हर तीसरी सांसद होगी महिला !

Womens Reservation Bill2023: सालों तक महिला आरक्षण के मुद्दे पर पीछे हटने वाली बीजेपी की नेतृत्व वाली सरकार ने आखिरकार आज
संसद के नए भवन में संसद के पहले ही दिन महिला आरक्षण बिल को पेश कर दिया। बीजेपी ने इस बिल को नारी शक्ति बंदन अधिनियम नाम दिया है। कल इस पर चर्चा होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बार यह बिल पास भी हो जाएगा। और ऐसा हुआ तो वर्षों पुरानी महिलाओं की मांग तो पूरी होगी ही संसद का आचरण भी बदलेगा और। तस्वीर तो बदलेगी ही। लेकिन सबसे बड़ी बात है कि इस बिल के पास हो जाने के बाद लोकसभा और राज्यों की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलना सुनिश्चित हो जायेगा। आप कह सकते हैं कि लोकसभा और विधान सभाओं में हर तीसरा सदस्य एक महिला ही होगी। यह सदन का अद्भुत दृश्य हो सकता है। देश का माहौल भी बदल सकता है और सदन का चरित्र भी।

Read More: Latest Political News in HIndi | Breaking HIndi News
महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद लोकसभा में 181 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएँगी। इसी तरह यूपी की 403 सीटों में से 133 सीटें महिलाओं के हिस्से में जाएँगी। दिल्ली की 70 सीटों में से 23 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएँगी। अभी जो व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक महिलाओं को यह आरक्षण अभी मात्र 15 सालों के लिए ही दी जाने की बात कही गई है। इसके बाद अगर जरुरत पड़ेगी तो आगे से फिर बिल लाकर इसे बढ़ाने की बात की गई है।

Also Read: Hindi Ki Tazza Khabar | Hindi Samachar Today
महिला आरक्षण के इतिहास की बात करें तो इस बिल कई बार पास कराने की कोशिश की गई। सबसे ताजा मामला 2010 का है जब मनमोहन सिंह की सरकार ने भारी विरोध के बावजूद राज्य सभा में इस बिल को पास करा लिया था। लेकिन लोकसभा से यह बिल पास नहीं हो पाया था। इस बिल को लेकर कई राजनीतिक दलों की मांग थी कि इसमें एससी ,एसटी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की व्यवस्था की जाए। लेकिन अभी जो बिल पेश किया गया है उसमे मौजूदा आरक्षण के भीतर ही महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। हालांकि इसको लेकर मायावती और राबड़ी देवी ने सवाल भी किया है। मायावती ने जहाँ महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की मांग की है वही राबड़ी देवी ने गरीब ,मजदुर ,महिलाओ के लिए आरक्षण की बात कही है। अभी जो व्यवस्था की गई है उसके मुताबिक जितनी सीटें एससी ,एसटी के लिए आरक्षित हैं उन्ही में से 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को भी दी जाएगी।

Read More: Entertainment Hindi News | Bollywood Hindi Samachar
बता दें कि मौजूदा समय में लोकसभा में 84 सीटें एससी और 47 सीटें एसटी के लिए आरक्षित है। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद एससी की 84 सीटों में से 38 सीटें और एसटी की 47 सीटों में से 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। बता दें कि लोकसभा में अभी ओबीसी के लिए कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं है और वर्तमान में ओबीसी उम्मीदवारों को एससी -एसटी सीटें हटाने के बाद कुल बची 412 सीटों में से ही चुनाव लड़ना होता है।
एक बड़ी बात यही भी है कि महिला आरक्षण लागू होने के बाद ऐसा नहीं होगा कि महिलाएं सिर्फ आरक्षित सीटों पर ही चुनाव लड़ सकती है वह बाकी बची सीटों पर भी चुनाव लड़ने को आजाद होगी।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button