उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Uttrakhand News: मां ने 8 साल के बेटे की जताई थी हत्या की आशंका, शव कब्र से निकाला, होगा पोस्टमार्टम

लता ने रुद्रपुर प्रशासन से बेटे की हत्या किये जाने की आशंका जतायी थी। उसने प्रशासन से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगायी थी। इस पर मृतक पारस के शव को तहसीलदार विनोद चौधरी, रुद्रपुर कोतवाल स्वर्ण कुमार, एसएसआई केसी आर्य की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाला गया।

रुद्रपुर। गत तीन दिसम्बर को 8 साल की मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। तब आसपास के लोगों की कहने पर मां ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। लेकिन मृतक की मां ने अब हत्या का आशंका जताते हुए प्रशासन से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगायी। इस पर प्रशासन से अनुमति मिलने पर बच्चे के शव को कब्र से निकाला गया। बच्चे का पोस्टमार्टम बरेली में किया जाएगा। पोस्टमार्टम होने की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी।

बता दें कि मूल रुप से बहेड़ी के मौहल्ला गरीबपुरा (बरेली) निवासी लता रुद्रपुर में रेशमबाडी मौहल्ले में रहती है। लता के चार बच्चे हैं। गत 3 दिसम्बर को लता के दो बच्चे स्कूल गये थे। जबकि एक बेटा पारस (8)व एक बेटी घर पर ही रह गये थे। लता खुद भी बाहर चली गयी थी।

यह भी पढेंःDelhi BJP: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा,MCD चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी ली

लता का कहना है कि जब वह दोपहर को दो बजे लौटी थी, तब उसे अपने बेटे पारस का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पारस के गले में दुपट्टा पड़ा हुआ था। साथ ही उसकी जीभ भी निकली हुई थी। लेकिन तब आसपास के लोगों के कहने पर पुलिस के सूचना दिये बगैर शव को शमशान घाट में दफना दिया था। इसके बाद वह बरेली अपने घर चली गयी थी।

लता ने रुद्रपुर प्रशासन से बेटे की हत्या किये जाने की आशंका जतायी थी। उसने प्रशासन से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगायी थी। इस पर मृतक पारस के शव को तहसीलदार विनोद चौधरी, रुद्रपुर कोतवाल स्वर्ण कुमार, एसएसआई केसी आर्य की उपस्थिति में शव को कब्र से निकाला गया।

एसपी का कहना है कि पारस का पोस्टमार्टम बरेली में ही होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button