ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

Delhi BJP: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा,MCD चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी ली

आदेश गुप्ता को 2020 में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब विधान सभा में आम आदमी पार्टी के सामने भाजपा को हार के सामना करना पड़ा था। तब मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी थी।

नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। MCD चुनाव में हुई हार की जिम्मेदारी लेते हुए गुप्ता ने 8 दिसंबर को अपना इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा को भेजा दिया था। इसे रविवार को स्वीकार करके नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वीरेन्द्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। इससे पहले वीरेन्द्र सचदेवा भाजपा दिल्ली (Delhi BJP)प्रदेश उपाध्यक्ष थे। इन्हें तत्काल प्रभाव से दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

यह भी पढेंः Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली15वें मुख्यमंत्री की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने Deputy CM

आदेश गुप्ता को 2020 में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस समय मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। तब विधान सभा में आम आदमी पार्टी के सामने भाजपा को हार के सामना करना पड़ा था। तब मनोज तिवारी को हटाकर आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गयी थी।

पिछले माह हुए दिल्ली नगर निगम चुनावों में आदेश गुप्ता भाजपा को जीत नहीं दिलवा सके। इसलिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। अब देखना है कि नये अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिला पाएंगे।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button