खेलट्रेंडिंगन्यूज़

FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल के बाहर होने पर रोनाल्डो का छलका दर्द, फूट-फूटकर रोने लगे धुरंधर फुटबॉलर

20 नवंबर से शुरू फुटबॉल का यह महाकुंभ धीरे-धीरे अपने अंतिम और रोमांचक पड़ाव की ओर बढ़ते जा रहा है। इस बीच दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर में से एक पुर्तगाल टीम के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का हार के कारण दिल टूट गया है और वे ग्राउंड पर ही फूट-फूट कर रोने लगे।

नई दिल्ली: इस बार फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट यानी फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) का आयोजन कतर में किया गया है। बीते 20 नवंबर से शुरू फुटबॉल का यह महाकुंभ धीरे-धीरे अपने अंतिम और रोमांचक पड़ाव की ओर बढ़ते जा रहा है। इस बीच दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर में से एक पुर्तगाल टीम के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का हार के कारण दिल टूट गया है और वे ग्राउंड पर ही फूट-फूट कर रोने लगे। वहीं, रोनाल्डो का रोने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बता दें कि शनिवार (FIFA World Cup 2022) को मोरक्को और पुर्तगाल के बीच क्वार्टर फाइनल का मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच की शुरुआती इलेवन में पुर्तगाल की टीम का रोनाल्डो हिस्सा नहीं थे। बाद में या यूं कहें कि मैच के आखिरी पलों में उन्हें मैदान में सब्स्टिटच्यूट के तौर पर उतारा गया, लेकिन शायद काफी देर हो चुकी थी। वहीं, मोरक्को ने पुर्तगाल को क्वार्टर फाइनल के इस मुकाबले में 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप से बाहर कर दिया। इसके साथ ही फीफा विश्व जीतने का रोनाल्डो का सपना टूट गया। रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) इस हार से भावुक हो गए और बीच मैदान में ही रोने लगे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अपने बॉक्स में जाते वक्त भी वे रो रहे थे।

38 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) का यह पांचवा विश्व कप था, जिसमें वे खेल रहे थे। दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फुटबॉल खेल में एक बड़ा नाम है, लेकिन वे अभी तक एक भी फीफा विश्व कप का खिताब नहीं जीत पाए हैं।

कुछ लोगों का मानना है कि यह फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) उनका आखिरी विश्व कप साबित हो सकता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रोने पर उनके फैंस भी काफी उदास हैं और वे लगातार उनके लिए सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

political news
Neetu Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button