उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

उबर टैक्सी में एनआरआई का गलती से छूटा एक करोड़ की ज्वेलरी रखा बैग, पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाला

उबर के चालक ने बताया गया कि बैग पीछे की डिग्गी में रखा हुआ था। मुझे जानकारी नहीं कि बैग में क्या है, क्योंकि उसने देखा ही नहीं। वैसे भी बैग में ताला लगा हुआ था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने थाना बिसरख लाकर शिकायत कर्ता व उसके परिजनों के सामने खोला गया। इस बैग में गहने निकले, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रूपए बतायी गयी है।

ग्रेटर नोएडा। यहां एक उबर टैक्सी में एनआरआई का बैग गलती से छूट गया। इस बैग में करीब एक करोड़ की ज्वेलरी रखी हुई थी। बिसरख पुलिस ने महज 4 घंटे में चालक को ढूंढकर बैग हासिल बरामद कर एनआरआई को लौटा दिया। पुलिस की इस सक्रियता को एनआरआई परिवार ने कृतज्ञता जतायी है।

 थाना बिसरख को ग्रैंड एवेन्यू अम्रपाली ग्रीन वैली, टेक जोन 4 से किसी ने फोन पर सूचना दी कि हम लोग लंदन में रहते हैं। यहां अपनी बेटी की शादी के लिए ग्रेटर नोएडा आए थे। हम अपने सामान सहित गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी 1 पहुंचे।  तो हमसे गलती से अपना एक बैग उबर टैक्सी गाड़ी संख्या यूपी 14 FT 4003 में छूट गया है। इस बैग में शादी के लिए गहने आदि करीब एक करोड़ का सामान है।

यह भी पढेंः उत्तराखंडः चेक बाउंस होने पर बहन से सगे भाई को करायी सजा, कोर्ट ने साढे छह लाख का जुर्माना भी ठोंका

 ग्रेटर नोएडा की थाना बिसरख पुलिस  ने इस सूचना को गंभीरता से लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच करते हुए पता ट्रेस किया। पुलिस उबर ऐप के गुरुग्राम कार्यालय पर जाकर वाहन  की लाइव लोकेशन ली। इसके बाद लालकुआं, जनपद गाजियाबाद से वाहन चालक को पकड़ा गया।

उबर टैक्सी में छूटे बैग में सारी ज्वेलरी मिल गयी

उबर के चालक ने बताया गया कि बैग पीछे की डिग्गी में रखा हुआ था। मुझे जानकारी नहीं कि बैग में क्या है, क्योंकि उसने देखा ही नहीं। वैसे भी बैग में ताला लगा हुआ था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने थाना बिसरख लाकर शिकायत कर्ता व उसके परिजनों के सामने खोला गया। इस बैग में गहने निकले, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रूपए बतायी गयी है।

बिसरख पुलिस ने ज्वलेरी से भरे बैग को उसके मालिक निखिलेश कुमार सिन्हा को सौंप दिया गया।  पुलिस द्वारा किए गए इस कार्य का एन.आर.आई द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button