Pandit Mohan Lal Baroli: सीएम सैनी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई मिसाल

Pandit Mohan Lal Baroli: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में विकास, पारदर्शिता और सुशासन की नई मिसालें कायम हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार किसान एवं व्यापारी हितों को सर्वोपरि रखते हुए लगातार जनकल्याणकारी फैसले ले रही है।
बड़ौली बुधवार को मार्केट कमेटी खरखौदा के नव-निर्वाचित चेयरमैन आनंद दहिया के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अशोक भरद्वाज, बृजेंद्र मलिक, विधायक पवन खरखौदा, मेयर राजीव जैन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
चेयरमैन आनंद दहिया को दी शुभकामनाएं
पंडित बड़ौली ने नव-निर्वाचित चेयरमैन आनंद दहिया को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मार्केट कमेटी खरखौदा नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडी में किसानों और व्यापारियों के हित में प्रभावी एवं सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
किसान–व्यापारी हितों में निरंतर काम कर रही सरकार
बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की सैनी सरकार किसानों और व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है। मंडियों में तकनीकी सुविधाओं का विस्तार, पारदर्शी प्रबंधन और बेहतर व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की कृषि नीतियों का परिणाम है कि किसानों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार आ रहा है।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
कांग्रेस शासन से तुलना, बीजेपी सरकार को बताया किसान हितैषी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसान खाद और बीज के लिए परेशान रहते थे, लेकिन मोदी सरकार आने के बाद यह समस्या खत्म हो गई।
आज हरियाणा की सैनी सरकार सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद कर रही है और किसानों को हुए नुकसान की भरपाई भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार वास्तविक अर्थों में किसानों की हितैषी साबित हुई है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
सबका साथ-सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ रहीं योजनाएं
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सैनी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रखकर योजनाएं बनाई हैं। सरकार के प्रयासों से किसान, युवा, महिलाएं और गरीब वर्ग लगातार लाभान्वित हो रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि हरियाणा का नागरिक आज सैनी सरकार की नीतियों से संतुष्ट है और प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

