Rohtak News: नेत्रहीन कन्याओं का सामूहिक विवाह, मानवता और सेवा का अद्भुत संगम, बोले पंडित मोहन लाल बड़ौली

Rohtak News: रोहतक स्थित पद्मश्री सेठ किशन दास दिव्य ज्योति अंध विद्यालय में बुधवार को पदम श्री सेठ किशन दास की 15वीं पुण्य तिथि के अवसर पर नेत्रहीन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समाज सेवा को समर्पित इस आयोजन में 14 नेत्रहीन कन्याओं का विवाह बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ।
पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने इस अवसर को श्रद्धांजलि के रूप में विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन कर दिवंगत सेठ किशन दास के आदर्शों को नई ऊर्जा प्रदान की।
पढ़े : Pandit Mohan Lal Baroli: सीएम सैनी के नेतृत्व में विकास और सुशासन की नई मिसाल
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली तथा संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की।
बड़ौली ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कीं और इस आयोजन को मानवता व सामाजिक सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और नेत्रहीन बेटियों का विवाह कराना अत्यंत पुण्य का कार्य है, जो समाज में सम्मान, सुरक्षा और नई आशा प्रदान करता है।
उन्होंने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से भी आह्वान किया कि वे ऐसे पुण्य कार्यों में आगे बढ़ें, क्योंकि इससे समाज में समानता, सहयोग और करुणा की भावना और मजबूत होती है।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
समाज सेवा की श्रृंखला : स्वास्थ्य शिविर से लेकर कंबल वितरण तक
पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने बताया कि पद्मश्री सेठ किशन दास का जीवन सदैव जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य भी जरूरतमंदों की सहायता और समाज में सेवा का संदेश देना है।
नेत्र जांच शिविर – कुमाऊं धर्मशाला, एकता कॉलोनी में आयोजित कैंप में 235 लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें निशुल्क चश्मे वितरित किए गए।
मैमोग्राफी कैंप – 27 महिलाओं की कैंसर जांच की गई।
कंबल वितरण – डेयरी मोहल्ला धर्मशाला में जरूरतमंद लोगों को कंबल दिए गए।
बच्चों के लिए स्वेटर वितरण – सुखपुरा राजकीय मॉडल संस्कृत स्कूल में बच्चों को स्वेटर प्रदान किए गए।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
विशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, अशोक भारद्वाज, बिजेंदर मलिक, प्रदेश सचिव रेणु डाबला, महामंडलेश्वर कपिल पुरी जी महाराज, डॉ. स्वामी परमानंद जी महाराज सहित बीजेपी के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
यह आयोजन न सिर्फ नेत्रहीन कन्याओं के जीवन में नई शुरुआत का माध्यम बना, बल्कि समाज सेवा की उत्कृष्ट मिसाल भी स्थापित कर गया।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

