Sirsa Basketball Players Death News: दो खिलाड़ियों की दर्दनाक मौत के बाद खेल विभाग सख्त, जिलों को कड़े निर्देश

Sirsa Basketball Players Death News:हरियाणा में प्रशिक्षण के दौरान दो होनहार खिलाड़ियों की जर्जर खेल उपकरणों के कारण हुई मौत ने पूरे खेल विभाग को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद डायरेक्टर जनरल ऑफ स्पोर्ट्स ने राज्यभर के सभी जिला खेल अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीजी स्पोर्ट्स का पत्र – तुरंत हटाएं खराब उपकरण
डायरेक्टर जनरल स्पोर्ट्स द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हाल ही में हुई दुर्घटनाओं में जीर्ण-शीर्ण उपकरणों की वजह से खिलाड़ियों की जान गई, जो अत्यंत दुखद और गंभीर मामला है। सभी जिला खेल अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे तुरंत खेल परिसरों का निरीक्षण कर ऐसे सभी खराब और जर्जर उपकरणों को प्रयोग से हटवाएं।
उन्होंने स्पष्ट लिखा कि कोई भी उपकरण, जिससे खिलाड़ियों को चोट लगने का खतरा हो, उसका उपयोग तुरंत बंद करा दिया जाए। साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि ऐसे उपकरणों के स्थान पर सुरक्षित एवं मानक अनुरूप सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
हरियाणा की तमाम बड़ी खबरें LIVE देंखे
खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत पर जोर
पत्र में आगे कहा गया है कि यदि किसी खेल परिसर में जर्जर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर मौजूद है तो उसका उपयोग भी तत्काल रोक दिया जाए। जिला खेल परिषद के पास उपलब्ध फंड से जल्द से जल्द उसकी मरम्मत कराई जाए।
अगर इस संबंध में पहले ही लोक निर्माण विभाग या हरियाणा स्पोर्ट्स एंड फिजिकल फिटनेस अथॉरिटी को धनराशि जारी की जा चुकी है, तो संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर इन्फ्रास्ट्रक्चर का तेजी से पुनर्निर्माण या जीर्णोद्धार सुनिश्चित किया जाए।
डीजी स्पोर्ट्स ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में किसी भी खेल परिसर में खराब उपकरण अथवा भवन की वजह से कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking
खेल मंत्री का एक्शन, DSO सस्पेंड
इस पूरी घटना के बाद राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित जिले के DSO को निलंबित कर दिया है। विपक्ष लगातार इस मामले पर सरकार को घेर रहा है और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहा है।
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि
यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि खेल सुविधाओं की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। खिलाड़ियों के भविष्य और जान की सुरक्षा के लिए विभागीय सतर्कता और समय पर कार्रवाई अनिवार्य है।

