Live UpdateSliderउत्तर प्रदेशचुनावट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Today’s Political News Headline UP: अलीगढ़ में पीएम मोदी ने किया विपक्ष पर वार ,कहा -विपक्षी की नजर जनता की संपत्ति पर !

PM Modi attacked the opposition in Aligarh, said - the opposition has its eyes on the public property!

Today’s Political News Headline UP: यूपी के अलीगढ में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर खूब हमला किया और कई इल्जाम भी लगाए। सभा के बीच से मोदी के नारे लगते रहे और पीएम मोदी उत्साह से लवरेज होकर आगे भाषण देते रहे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर बड़ा वार किया और जनता को सचेत भी किया। मोदी ने कहा दस साल तो एक ट्रेलर भर था। अबकी बार जब सरकार बनेगी तो देश काफी आगे बढ़ेगा और विकसित होगा।

पीएम मोदी ने कहा सपा और कांग्रेस के लोग मेरे साथ चल नहीं पा रहे हैं। अलीगढ में एयरपोर्ट बन गया। यहाँ एएमयू तो पहले से थी अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी भी बन रहा है। इतना काम करने के बाद कोई आराम करना चाहेगा लेकिन यह मोदी कभी आराम नहीं करता। यह 24 घंटे आपके लिए काम करता है मोदी मेहनत करने के लिए ही पैदा हुआ है।

इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि विपक्ष सवाल करता है कि मोदी विकसित भारत की बात क्यों करता है ?यह लोग केवल अपने परिवार और सत्ता को लेकर ही बात करते हैं। यह जनता से छलावा करते हैं। मोदी आगे कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के एक खतरनाक इरादे से मैं आप लोगों को आगमाः कर रहा हूँ। इन सबकी नजर आपकी कमाई और संपत्ति पर है। कांग्रेस के शहजादे का कहना है कि उनकी सरकार आएगी तो पता किया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है। किसके पास कितना धन है ,कितने मकान हैं। इसकी जांच कराएँगे।यह संपत्ति सरकार अपने कब्जे में लेकर सबको बाँट देगी।

मोदी यही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। सच तो यही है कि मुसलमानो के राजनीतिक ,सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए इन दलों ने कुछ भी नहीं किया। पसमांदा के चर्चे करता हूँ तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं। तीन तलाक से बहन बेटियों का जीवन बर्बाद हो रहा था ,पूरा परिवार परेशान हो रहा था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोदी ने तीन तलाक पर कानून बनाकर उनका मुँह बंद कर दिया है। हज जाने के कोटे में मारामारी होती थी। मैंने सऊदी अरब के क्राउन से बात की और हज का कोट बढ़ गया। अब वीजा निति को भी आसान कर दिया गया है।

मोदी ने चुनाव को देखते हुए कई राजनीतिक बाते भी की। उन्होंने कहा कि पहले मुस्लिम मता बहने अकेले हज करने नहीं जाती थी। अब ऐसा नहीं है। अब वे अकेली भी हज पर जा सकती हैं। वह सब मुझे आशीर्वाद दे रही है। सपा और कांग्रेस की सरकार में पूरा पैसा देकर भी राशन नहीं मिलता था लेकिन आज यहाँ के लाखों गरीब लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी लाखों लोगों को मिल रहा है। अब मोदी हर बुजुर्ग को पांच तक का मुफ्त इलाज का गारंटी दे रहा है। यह मोदी की गारंटी है।

मोदी ने कहा कि भाजपा ने मुद्रा योजना के तहत 20 लख रुपए तक का ऋण देने शुरू किया है। छोटे-छोटे कारोबारी के लिए पीएम विश्वकर्म योजना चलाई जा रही है। अलीगढ़-हाथरस में गरीबों के 40000 से अधिक घर बन चुके हैं। इसके तहत गरीबों को तो घर मिल रहा है और अन्य लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस क्षेत्र को गंगा-जमुना का आशीर्वाद प्राप्त है।

मोदी यही नहीं रुके। उन्होंने अलीगढ के बड़े लोगों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इसी धरती से बाबू कल्याण सिंह ,अशोक सिंघल जैसे नवरत्न पैदा हुए हैं। राममंदिर के नाम पर विपक्ष की नींद उड़ जाती है। लेकिन अब राम मंदिर भी बन गया। मंदिर का उद्घाटन भी हो गया लेकिन ये लोग उद्घाटन में नहीं गए।

अपने अंदाज में लोगों को अपने पाले में करने के लिए मोदी ने कई भावुक भाषण भी दिए किसानों की भी बात की और जवानो की भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले बॉर्डर पर गोलियां चलती थी। आये दिन हमारे वीर सपूत शहीद होते थे। लेकिन अब यह सब बंद हो गया है। अब देश को कोई धमकी तक नहीं दे सकता। जो कोई देश के खिलाफ कुछ करेगा उसे छोड़ा नहीं जा सकता।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button