न्यूज़बड़ी खबरमध्य प्रदेशराज्य-शहर

एमपी में पीएम मोदी ने कहा दुनिया में बज रहा है भारत का डंका!

PM Modi Gwalior Visit! क्या कोई भी पार्टी अपनी सरकार को बेकार और जान विरोधी कहती है ? क्या कोई भी नेता खुद को बेईमान कहता है ? और क्या कोई भी सरकार यह चाहती है कि उसकी सरकार चली जाए ? लेकिन राजनीतिक बिडंबना यही है कि जनता सब जानती है और नेता अपनी आदत से बाज नहीं आते। जिस प्रदेश में चले जाए वहां की मौजूदा सरकार तो यही कहती है कि उसकी सरकार ही सबसे जुड़ा है। इस तरह की सरकार आज तक नहीं बनी। उसने जो किया आज तक किसी ने नहीं किया। फिर जनता वोट देने से क्यों अलग हो जाती है ? अगर कोई भी सरकार जनता की उम्मीदों पर खड़ी उतरती है तो विपक्ष की जरूरत ही क्यों ? फिर लोकतंत्र के मायने क्या हैं ?ऐसे बहुत से सवाल है।
लेकिन सच यही है कि देश का मिजाज बदला हुआ है। यह भी सच है कि आज भी देश के प्रधानमंत्री सबसे प्रभावशाली नेता के रूप में मौजूद हैं और उनके सामने अभी कोई टिक नहीं प् रहा है। लेकिन फिर भी सवाल उठ कि आखिर किस मामले में देश की राजनीति पीएम मोदी के इर्द गिर्द ही घूम रही है ?

इन सवालों के जवाब कई तरह के हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान भी गए और चित्तोरगढ में उन्होंने गहलोत सरकार पर खूब हमला किया। इसके बाद वे मध्यप्रदेश पहुंचे और ग्वालियर में भी कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया। करीब 19 हजार करोड़ की योजनाओं की कहानी रची गई। सवाल उठा कि आखिर अभी ही इस योजना की जरूरत क्यों आ गई ? इसके कोई उत्तर आपको नहीं मिलेंगे। कोई देगा भी नहीं। लेकिन चुनाव के समय योजनाओं का अम्बार लगा हुआ है। पीएम जहाँ भी जा रहे हैं वहां कुछ न कुछ दे ही रहे हैं। आज उन्होंने राजस्थान को भी दिया और मध्यप्रदेश को भी दिया। कहा जा रहा है कि जब तक चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हो जाती योजनाओं का ऐलान होता रहेगा।

Read: Madhya Pradesh News, मध्य प्रदेश न्यूज़ PM Modi To Visit Gwalior On Oct 2 | Gwalior News

ग्वालियर में मोदी ने जल जीवन मिशन परियोजना की आधारशिला रखी है। कहा जा रहा है कि इस योजना से 720 से ज्यादा गांव को राहत मिलेगी। पानी मिलेगा लोगों का जीवन धन्य होगा। लेकिन ये योजना कब पूरी होगी अभी कहा नहीं जा सकता। क्योंकि महीने हर बाद वहां विधान सभा चुनाव है और सात महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को सम्बोधित भी किया। उन्होंने विपक्ष पर हमला किया और कहा कि विपक्ष के पास विकास का कोई रोड मैप नहीं है। वे लोग देश की प्रगति और भारत की प्रगति से नफरत करना ही जानते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं रहा। यह देश के उन दस रक्यों में शामिल है जो जो तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हम इस प्रदेश को एक नंबर पर लाना चाहते हैं। आपका का सहयोग मिले तो यह सब संभव है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। जिन्हे कुर्सी केनहीं सिवा कुछ अच्छा नहीं लगता उन्हें दुनिया में भारत का डंका भला कैसे अच्छा लगेगा ? भारत अब दसवे नंबर से पंचे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। लेकिन इसे पचा नहीं रहे हैं। हमारा ळशय भारत को टॉप थ्री स्थान पर लाने का है।
इस देश ने विकास विरोधी लोगों को छह दशक दिए थे। अगर 9 साल में इतना काम हो सकता है तो 6 दशक में कितना काम हो सकता था ?वे की भावनाओ के साथ खेलते थे और आज भी खेल रहे हैं। वे सभी समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। एक ही परिवार का गौरवगान कर रहे हैं।
मोदी ने कहा कि हमने पक्के घर की गारंटी दी थी आज सबको पक्के मकान हैं। चार करोड़ लोगों को पक्के मकान मिल चुके हैं। इस प्रदेश में भी लाखों लोगों को घर मिले हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button