उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

UP Minister संजय निषाद ने कहा – सपा-बसपा सरकारों ने एससी-एसटी व ओबीसी का हक हड़पा

Uttar Pradesh Government Latest News and Updates - News Watch India

Pratapgarh News (प्रतापगढ़ समाचार)। यूपी सरकार के मत्य पालन मंत्री डॉ. संजय निषाद ने यहां प्रतापगढ़ जिले के ढकवा नगर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। निषाद ने आरोप लगाया कि सपा-बसपा सरकारों ने अपने कार्यकालों में एससी-एसटी व ओबीसी का हक हड़पाकर दूसरों को देने का काम किया था। लेकिन वर्तमान योगी सरकार सबको उनका हक़ दिलाकर सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।

निषादराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मत्य पालन मंत्री डा संजय निषाद ने घोषणा की कि आगामी वर्ष -2024 का लोकसभा व निकाय चुनाव में उनकी पार्टी निषाद राज पार्टी भाजपा के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ेगी। प्रतापगढ़ के सुल्तानपुर बार्डर के सोनपुरा में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। वे योगी सरकार की उपलब्धियों का जमकर बखान करते हुए नजर आए, वहीं उन्होंने सपा, बसपा व कांग्रेस आड़े हाथों लेते हुए इन दलों पर एससीएसटी ओबीसी का हक हड़पने का आरोप लगाया।

संजय निषाद ने सजातीय लोगों के बीच पैठ बनाने के लिए निषादों की हर लड़ाई में साथ निभाने का वादा किया। मत्य पालन मंत्री डा संजय निषाद ने ढकवा नगर पंचायत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और 26 मार्च को इलाहाबाद में होने वाली बड़े सम्मेलन में शामिल होने का आव्हान किया।

निषाद ने कहा कि आज निषाद समाज के साथ से ही भाजपा की सरकार बनी और राम मंदिर भी बन रहा है। उनकी पार्टी भाजपा के साथ ही रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि निषाद पार्टी आने वाले नगर निगम और नगर पंचायत के चुनाव में हिस्सा लेगी और साथ ही साथ 2024 में भाजपा गठबंधन के साथ ही चुनाव लडेगी। वे 69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हुए आरक्षण घोटाले पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आए और मामले को न्यायालय में होने का हवाला देते हुए सवाल को टाल गए।

Read: Pratapgarh News in Hindi (प्रतापगढ़ समाचार)– News Watch India

संजय निषाद हक और अधिकार की बात करते हैं लेकिन भाजपा के द्वारा एमएलसी चुनाव में एक भी सीट न मिलने से नही हूं। उन्होंने लोकसभा चुनाव, जाति जनगणना के सवाल पर भी चुप्पी साध ली। वहीं उन्होंने गैस सिलेंडर के महंगे होने का आरोप पिछली सरकारों पर लगाया और कहा कि उनके गलत फैसलों के कारण आज मंहगाई है।


मंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के हक अधिकार नही दिया। योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए बोले निषादराज पार्टी अध्यक्ष का कहना था कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास की बात करती है। इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए लोकसभा चुनाव 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प दिलाया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button