उत्तर प्रदेशखेत-खलिहानट्रेंडिंगन्यूज़राज्य-शहर

UP में बारिश का कहर: बेमौसम बरसात से गेहूं की फसल बर्बाद, हज़ारों किसानों चिंता में डूबे

UP Weather Latest News and Updates - News Watch India

Lucknow News लखनऊ/आगरा। यूपी में बेमौसम हुई बरसात से गेहूं की हजारों बीघा जमीन पर उगी फसल नष्ट हो गई है। इससे गेहूं किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रवि की फसल बर्बाद होने से प्रदेश भर के किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। आगरा के किसान भी अपनी फसल खराब होने से काफी परेशान हैं।

हालांकि योगी सरकार ने किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इसके लिएसभी जनपदों के जिलाधिकारियों व संबंधित कृषि अधिकारियों को मौके पर जाकर बरसात से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि हर जिले में हुए नुकसान की भरपाई के लिये किसानों को उचित मुआवजा दिया जा सके। इसके बावजूद किसान अपनी फसलों को नष्ट होते देख काफी दुखी हैं।

आगरा में भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री, किसान नेता मोहन सिंह चाहर किसानों के बीच पहुंचे। जहां उन्होंने बैमौसम बारिश और ओलावृष्टि प्राभावित किसानों के आंसू पोंछने, बैमौसम हुई बरसात से किसानों की गेंहू ,सरसों की खेती बर्बाद हुई फसलों को मौके पर जाकर देखा। इस दौरान किसान बेहद परेशान नजर आये।

Read: Lucknow News (लखनऊ समाचार) – News Watch India

आगरा सदर तहसील के गांव मलपुरा में किसानों के खेतों में पहुंचे तो किसानों ने गेंहूं, सरसों की बर्बाद फ़सल को दिखाया। यहां किसानों का दर्द किसानों की आंखों में आंसू बनकर छलक आया।किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने शासन प्रशासन से जल्द क्षति आंकलन कराए जाने और प्राभावित किसानों को मुआवजा राशि एवं फ़सल बीमा देकर राहत देने की मांग की ।

किसान नेता मोहन सिंह चाहर ने बताया कि बिचपुरी, मलपुरा फतेहपुर सीकरी, अछनेरा, फतेहबाद, वाह सहित आगरा जिले में बमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं सरसों की फ़सल को चौपट कर दिया।

उन्होंने कहा कि यह हाल केवल आगरा जनपद का नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के जनपद का है उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सरकार अपने स्तर से किसानों को हुए नुकसान का जायजा ले रही है और उसी के अनुसार फिर मुआवजे की राशि निर्धारित की जाएगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button