राजनीति

राहुल गांधी आज से करेंगे चुनावी शंखनाद, जमकर भरेंगे हुंकार!

Rahul Gandhi Rally: न्याय पत्र के जरिए सत्ता पाने का रास्ता तलाश रही कांग्रेस के लिए आज से राहुल गांधी प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। राहुल की आज मध्य प्रदेश में 2 चुनावी रैलियां होंगी। उनकी पहली रैली सिवनी के धनौर में होगी। यहां मंडला लोकसभा सीट जनसभा करेंगे। इसके बाद राहुल शहडोल जाएंगे और चुनावी रैली करेंगे। दोनों ही सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार हमलावर हैं लिहाजा आज भी राहुल का वही अंदाज देखने को मिल सकता है।


मध्य प्रदेश की जिस मंडला लोकसभा सीट पर राहुल गांधी प्रचार करने वाले हैं उसके सिसायी समीकरण बेहद दिलचस्प हैं। यहां बीजेपी ने 6 बार के सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते को अपनी उम्मीदवार बनाया है। जबकि कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को टिकट दिया है। मरकाम मध्य प्रदेश में विधायक भी हैं। 1996 के बाद बीजेपी ने मंडला सीट 6 बार जीती है जबकि कांग्रेस सिर्फ 1 बार 2009 में जीत पाई थी।
2019 के लोकसभा चुनाव में मंडला से बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते सांसद चुने गए। उन्हें 49 फीसदी वोट मिले। जबकि कांग्रेस के कमल सिंह मारवी को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस उम्मीदवार को 42 प्रतिशत वोट मिले थे। मंडला के बाद राहुल की चुनावी सभा शहडोल में होगी। यहां भी कांग्रेस के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं।
शहडोल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने फुंदेलाल सिंह मार्को को अपना कैंडिडेट बनाया है। मार्को 3 बार के विधायक हैं। जबकि बीजेपी ने सिटिंग सांसद हिमाद्री सिंह को लगातार दूसरी बार मौका दिया है। शहडोल लोकसभा सीट सियासी लिहाज से काफी अहम है। यहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला होता आया है। 1996 से 2019 तक हुए चुनावों में यहां 6 बार बीजेपी ने कामयाबी हासिल की। जबकि कांग्रेस सिर्फ 1 बार 2009 में जीती।


2019 में बीजेपी की हिमाद्रि सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 61 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस की प्रमिला सिंह को महज 28 फीसदी वोट मिले। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सामने बड़ी चुनौती है। 2014 और 2019 के चुनाव परिणाम कांग्रेस के लिए अच्छे नहीं रहे। 2014 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 27 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें आईं थीं। जबकि 2019 में बीजेपी ने 29 में से 28 सीटों पर कब्जा किया और कांग्रेस सिर्फ 1 सीट ही जीत पाई थी।
2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बुरी हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में लोकसभा चुनाव को लेकर भी टेंशन है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस इस बार पूरा दमखम लगा रही है। अलग-अलग मुद्दों के जरिए केंद्र सरकार को घेरने की भी कोशिश की जा रही है। मगर बड़ा सवाल है कि क्या जनता को साधने में कांग्रेस कामयाब हो पाएगी?
क्योंकि अक्सर हमने देखा है कि राहुल गांधी जब जब कांग्रेस के लिए प्रचार करते हैं, तब तब ही भारतीय जनता पार्टी को फायदा होता है…अब इस बार किसको फायदा होता है ये देखना दिलचस्प होगा।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button