Sliderराजनीति

राहुल निकल रहे हैं न्याय यात्रा पर,मणिपुर से मुंबई तक लगाएंगे न्याय की गुहार

Rahul Gandhi Political News: भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) फिर से न्याय यात्रा पर निकल रहे हैं। कांग्रेस की यह यात्रा मणिपुर (Manipur) से शुरू होगी और महाराष्ट्र (Maharastra) के मुंबई में जाकर ख़त्म होगी। कांग्रेस ने इस यात्रा की तारीख का भी ऐलान किया है। 14 जनवरी को यह यात्रा मणिपुर से चलेगी और 20 मार्च को मुंबई में ख़त्म होगी। याद रहे मुंबई (Mumbai) में जिस वक्त यह यात्रा समाप्त कर रही होगी उस समय संभवतः देश के भीतर लोकसभा चुनाव का ऐलान हो चुका होगा और चुनावी खेल चरम पर होंगे।
आज कांग्रेस ( Congress) ने इस भरत जोड़ो न्याय यात्रा ( Bharat Jodo Nyay Yatra) की घोषणा की है। काफी समय से राहुल गाँधी की यात्रा को लेकर बाते की जा रही थी। कोई कह रहा था कि पूर्वोत्तर से गुजरात (Gujrat) तक भारत जोड़ा यात्रा की शुरुआत होने वाली है। कांग्रेस भी कहती थी कि दूसरी यात्रा जल्द ही शुरू की जाएगी। लेकिन आज कांग्रेस ने यात्रा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया और रूट का भी ऐलान हो गया। पार्टी संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा है कि कांग्रेस चाह रही थी कि राहुल गाँधी इस यात्रा को शुरू करें। .अब राहुल गाँधी इस यात्रा के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए है। यह यात्रा मणिपुर से चलकर मुंबई में ख़त्म होगी। यह यात्रा करीब 6200 किलोमीटर की होगी।

Rahul is leaving on Nyay Yatra, from Manipur to Mumbai
राहुल निकल रहे हैं न्याय यात्रा पर,मणिपुर से मुंबई तक


वेणुगोपाल (Venugopal) ने कहा कि राहुल गाँधी इससे पहले चार हजार किलोमीटर की यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर ( Kanyakumari to kashmir) तक कर चुके हैं। वह ऐतिहासिक यात्रा थी। अब भारत न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस देश के युवाओं ,महिलाओं ,किसानो और आम लोगों को जोड़ने क काम करेगी। यह यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी।
कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा 14 राज्यों को कवर करेगी। इन 14 राज्यों के लोग भी इस तरह के सहभागी बनेंगे और साथ -साथ चलेंगे। जिन राज्यों से होकर यह यात्रा गुजरेगी उनमे शामिल है मणिपुर ,नागालैंड,असम नागालैंड ,मेघयाल ,पश्चिम बंगाल ,बिहार ,झारखंड ,ओडिशा ,छत्तीसगढ़ ,यूपी ,एमपी ,राजस्थान,गुजरातऔर महाराष्ट्र (Manipur, Nagaland, Assam Nagaland, Meghyal, West Bengal, Bihar, Jharkhand, Odisha, Chhattisgarh, UP, MP, Rajasthan, Gujarat and Maharashtra)। इन सभी राज्यों से यह यात्रा गुजरेंगी। कुल मिलकर यह यात्रा 85 जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा की खास बात यह रहेगी कि यह यात्रा बस से गुजरेगी साथ ही लोग पैदल भी चलेंगे। कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा भी देश की ऐतिहासिक यात्रा होगी।

Rahul Gandhi Nyay yatra
राहुल निकल रहे हैं न्याय यात्रा पर,मणिपुर से मुंबई तक


जानकार कह रहे हैं कि कांग्रेस इस यात्रा के जरिए देश के युवाओं को जगाने को तैयार हैं। यह भी माना जा कि इस यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करने की भी तैयारी कर रही है। कांग्रेस को उम्मीद यही कि इस इतर का लाभ पूर्वोत्तर के राज्यों में भी हो सकता है इसके साथ ही बिहार ,बंगाल ,झारखंड के साथ ही ओडिशा और यूपी से लेकर महाराष्ट्र में भी यात्रा का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button