ट्रेंडिंग

Rape with MBBS Doctor: मेरठ के होटल में MBBS डॉक्टर से रेप, आईजी की दखल से दर्ज हुई FIR

MBBS डॉक्टर से रेप दौरान जोधपुर के डॉक्टर ने होटल में पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह पीड़िता को इस वीडियो के  वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता महिला डॉक्टर दो माह से रेप का मामला दर्ज कराने का प्रयास कर रही थी। वह दो महीने तक थाने व पुलिस अफसरों के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

मेरठ। जोधपुर के एक डॉक्टर ने यहां के एक होटल में MBBS डॉक्टर से रेप किया। घटना के दो माह बाद आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) की दखल से थाना नौचंदी में केस दर्ज किया गया है।

बताया गया है कि पीड़िता MBBS डॉक्टर गाजियाबाद की रहने वाली है। आरोप है कि जोधपुर के रहने वाले चिकित्सक गाजियाबाद की एक महिला MBBS डॉक्टर से परिचय था। वह महिला डॉक्टर को 20 अक्टूबर को थाना नौचंदी क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गया। वहां उसने इस महिला MBBS डाक्टर से रेप किया।

यह भी पढेंः Corona variant BF-7: कोविड प्रॉटोकॉल का पालन-उपराष्ट्रपति व लोकसभा अध्यक्ष मॉस्क पहनकर पहुंचे

MBBS डॉक्टर से रेप दौरान जोधपुर के डॉक्टर ने होटल में पीड़िता की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह पीड़िता को इस वीडियो के  वायरल करने की धमकी दे रहा था। पीड़िता महिला डॉक्टर दो माह से रेप का मामला दर्ज कराने का प्रयास कर रही थी। वह दो महीने तक थाने व पुलिस अफसरों के चक्कर काटती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गयी।

इस पर पीड़िता आईजी (पुलिस महानिरीक्षक) से मिली। उनके आदेश पर अब नौचंदी में रेप का मामला दर्ज हुआ है। उन्होने पीड़िता को इस मामले में समुचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button