ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहरियाणा

Sexual Harassment of female coach: हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया भी खेल मंत्री के समर्थन में दिखीं। रेणु भाटिया ने कहा कि महिला जूनियर कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ जो आरोप लगाये हैं, वे अविश्वनीय लगते हैं। हालांकि सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी, लेकिन प्रथम दृष्टया आरोप झूठे प्रतीत होते हैं।

चंडीगढ। हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप (Sexual Harassment allegations against sports minister) लगाया गया है। एक महिला जूनियर कोच की शिकायत पर खेल मंत्री के खिलाफ चंडीगढ के सेक्टर -26 में रिपार्ट दर्ज कराया गया है। डीजीपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया है। टीम की नेतृत्व आईपीएस मनीषा चौधरी को सौंपी गयी है।


इस प्रकरण में खेल मंत्री संदीप सिंह ने महिला के आरोपों को नकारा है। उन्होने बताया कि महिला कोच अपने गृह जनपद में स्थानांतरण चाहती थी। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से उसकी मांग के अनुरूप तबादला नहीं हुआ। इससे बाद उसने खेल मंत्री की छवि बिगाड़ने का षड्यंत्र रचा है।

यह भी पढेंःHunting of Wildanimals: नीलगाय के शिकार के लिए चलायी गोली, महिला को जा लगी


हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया भी खेल मंत्री के समर्थन में दिखीं। रेणु भाटिया ने कहा कि महिला जूनियर कोच ने खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ जो आरोप लगाये हैं, वे अविश्वनीय लगते हैं। हालांकि सच्चाई तो जांच के बाद ही सामने आ सकेगी, लेकिन प्रथम दृष्टया आरोप झूठे प्रतीत होते हैं।


इधर हरियाणा की उप निदेशक (खेल) कविता देवी ने भी महिला जूनियर कोच को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होने पंचकुला में पत्रकारों से कहा कि कोच ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। इसकी क्लीपिंग भी उनके पास है। उन्होने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोप महिला कोच ने षड्यंत्र के तहत लगाये हैं। जांच में सारी सच्चाई आ जाएगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button