ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरहरियाणा

Haryana Minister Resigns: रेप मामले में हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह को देना पड़ा इस्तीफा

खेल मंत्री अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे चुके हैं। कई खेल विभाग के कई अधिकारी भी महिला कोच के आरोपों पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है। जांच रिपोर्ट में क्या आएगा, यह तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल राजनीति गरमायी हुई है।

चंडीगढ। हरियात्रा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा (Haryana Minister Resigns) ने दे दिया है। खेल मंत्री ने यह इस्तीफा अपने खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद दिया है। एक जूनियर महिला कोच ने उनके खिलाफ चंडीगढ में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया हैं।


हरियात्रा के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि उन्होने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। ताकि इस मामले की जांच में कोई व्यवधान न हो। उन्होने कहा कि जांच रिपोर्ट आने तक उन्होने अपना पद छोड़ने संबंधी लिखित दस्तावेज मुख्यमंत्री को सौंप दिये हैं।

यह भी पढेंःSexual Harassment of female coach: हरियाणा के खेल मंत्री के खिलाफ रेप का मामला दर्ज


बता दें कि वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक में एक महिला खिलाडी ने भाग लिया था। इस महिला खिलाडी को सितंबर, 2022 में उत्कृष्ट खिलाड़ी योजना के तहत नौकरी दी गयी। उसे हरियाणा खेल विभाग में जूनियर कोच बनाया गया। उसकी पोस्टिंग झज्जर जनपद में की गयी। आरोप है कि महिला कोच पंचकुला में तैनाती चाहती थी। लेकिन मनमानी पोस्टिंग न होने पर उसने खेल मंत्री पर अनर्गल आरोप लगा दिये।


इस प्रकरण को लेकर हरियाणा में राजनीति गरमायी हुई थी। खेल मंत्री अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई दे चुके हैं। कई खेल विभाग के कई अधिकारी भी महिला कोच के आरोपों पर प्रश्न चिन्ह लगा चुके हैं। इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है। जांच रिपोर्ट में क्या आएगा, यह तो बाद में ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल राजनीति गरमायी हुई है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button