खेलट्रेंडिंग

टीम इंडिया का विश्व कप जीतना पक्का, भगवान के सामने लगा दी अर्जी!

World Cup Final: विश्व कप का फाइनल, जो कि बेहद खास है, दिलचस्प है और रोमांच से भरपूर है। विश्व कप के फाइनल पर पूरी दुनिया की नजरें हैं। हर कोई टकटकी लगाए बैठा है। हर हिंदुस्तानी टीम इंडिया की जीत के लिए दुआ कर रहा है। 140 करोड़ हिंदुस्तानी भगवान से बस यही मांग रहे हैं कि इस बार का खिताब टीम इंडिया के नाम हो जाए। 1983 हो, 2007 हो या फिर 2011 का विश्व कप हर विश्व कप खास था, क्योंकि टीम इंडिया ने इतिहास रचा था। दरअसल आपको बता दें कि थोड़ी ही देर में विश्व कप का सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हो जाएगा। जिस पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

Also Read: Latest Hindi News Cricket News Sports News Narendra Modi Stadium News । Sports New Today in Hindi

दरअसल, थोड़ी ही देर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया की जीत के लिए सुबह से ही दुआंएं चल रही हैं। टीम इंडिया की जीत के लिए गंगा आरती की गईं, बांके बिहारी के मंदिर में पूजा की गई। मथुरा से लेकर अयोध्या तक हर जगह पूजा अर्चना की जा रही है। प्रार्थनाओं और दुआओं का दौर लगातार जारी है। पश्चिम से लेकर उत्तर तक हर जगह मन्नतें मांगी जा रही है।

विश्व कप को लेकर देश भर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चित्रकार जुहेंब खान ने विश्व कप जीतने से पहले ही रोहित शर्मा की विश्व कप के साथ तस्वीर बना दी, जो कि बेहद ही खास है। दरअसल आपको बता दें कि चित्रकार जुहेब खान ने कोयले से 6 फीट की दीवार पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर बनाई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच में ये भिड़ंत इसलिए भी खास है क्योंकि जब आखिरी बार 2003 में टीम इंडिया की विश्व कप में भिड़ंत हुई थी तो टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। आज के मुकाबले में एक तरफ रोहित शर्मा के धुरंधर होंगे, तो वहीं दूसरी ओर कंगारूओं की धाकड़ टीम होगी।दोनों ही टीमें शानदार लय में दिखाई दे रही हैं और आज के मुकाबले को फतह करने के इरादे से उतरेंगी। अब इरादा उसी का पूरा होगा जो कि शानदार तरीके से खेलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023  में अभी तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं। तभी तो हर हिंदुस्तानी ये उम्मीद लगा रहा है कि इस बार का विश्व कप अपना ही है। दरअसल आपको बता दें कि विश्व कप को जीतने से बस टीम इंडिया बस एक कदम दूर है, यानी की एक जीत और विश्व कप पर हिंदुस्तान का कब्जा। अगर टीम इंडिया आज का मुकाबला भी जीत जाती है तो टीम इंडिया विश्व विजेता बन जाएगी।

भारतीय क्रिकेट टीम पर पूरे देश को भरोसा है। हर कोई मंदिरों में यही मांग रहा है कि जो कारनामा कपिल देव ने 1983 में और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 में किया था। वही कारनामा रोहित शर्मा भी 2023 में वर्ल्ड कप जीतकर करेंगे। आज टीम इंडिया इसी उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी की आज कंगारूओं को धूल चटा दी जाए। क्योंकि टीम इंडिया को 2002 में हार का सामना करना पड़ा था। इसलिए हर भारतीय फैन्स ने अपने दिल में इसी उम्मीद को बसाया है कि, आज भारत एक और इतिहास लिखेगा।

भारतीय टीम की जीत के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने माता सुंदरी गुरुद्वारे में अरदास की। अरदास के बाद उन्होंने कहा कि वह आज वाहे गुरु जी से प्रार्थना करने आए थे कि फाइनल मुकाबले में भारत के जीतने से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। यानी की नेता हो, राजनेता हो या फिर कोई आम इंसान हर कोई टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं कर रहा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button