उत्तर प्रदेशन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

यूपी निकाय चुनाव : सीएम योगी के बोल पर गोरखपुर की जनता खुश ,लगते रहे नारे

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गोरखपुर पहुंचे थे। गोरखपुर (Gorakhpur)उनका संसदीय क्षेत्र भी रहा है और अब विधान सभा क्षेत्र है। इसी गोरखपुर में बाबा गोरखनाथ मंदिर हैं जिसके वे पुजारी है। महंत हैं। गोरखपुर में योगी(Yogi) की राजनीति खूब फलती फूलती रही है। यहाँ की जनता उनके इकबाल की कायल भी है। यूपी में निकाय चुनाव है। चार मई को पहले चरण के चुनाव होने हैं। निकाय चुनाव में जीत की बाजी लगी हुई है। सबके अपने दावे हैं। बीजेपी चुकी सत्ता में है इसलिए उसकी चाहत है कि निकाय चुनाव में उसकी बढ़त हो। निकाय चुनाव में भी उसकी सरकार बने। लेकिन ऐसा होता कहा ? सपा(SPA) ,बसपा(BSPA) और कांग्रेस (Congress) वाले भी नर्तन करते दिख रहे हैं। जनता किसको वोट देगी यह कौन जाने ! लेकिन आस तो सबकी लगी है।

सीएम योगी (CM Yogi)गोरखपुर में खूब बोले। उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति ने यूपी का बेडा गर्क कर दिया। इसी जातिवादी राजनीति ने माफियाओं को जन्म दिया। युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया। लेकिन वही माफिया आज जान की भीख मांग रहे हैं। राप्ती नगर स्थित भीमराव आंबेडकर जूनियर स्कूल (School)में योगी की सभा लगी थी। बड़ी संख्या में लोग आये थे। जयकारे लग रहे थे। कुछ बीजेपी और मोदी के जयकारे लगा रहे थे तो बहुतेरे योगी -योगी कर रहे थे। योगी जी का ध्यान भंग हुआ। वे फिर रौ में आये। कहने लगे कि पहले व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी आज स्ट्रीट वेंडर्स को स्वनिधी योजना का लाभ दिया जा रहा है। व्यापारियों को दस लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जा रहा है। पहले पार्टी विशेष के लोग हाथों में तमाचा लेकर चलते थे लेकिन आज युवाओं के हाथों में टैबलेट मिल रहे हैं। दो करोड़ युवाओं को और समेत फोन दिए गए हैं।

योगी फिर राजनीति(Politics) पर आ गए। सीएम ने कहा बीजेपी(BJP) विकास करने वाली पार्टी है और यह पार्टी सभी लोगों को लेकर चलती है। कोई भेदभाव यहाँ नहीं होता। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधान सभा क्षेत्र में एक दिन भी प्रचार करने नहीं गया लेकिन यहाँ की जनता ने एक लाख से ज्यादा वोटों से मुझे जिताया। हम उनके आभारी हैं। यहाँ की जनता चुनाव को अपना चुनाव मानती है। आप लोग बीजेपी के उम्मीदवार को जिताने का काम कीजिये। गोरखपुर (Gorakhpur)का और भी विकास होगा। गोरखपुर का हर मतदाता विकास चाहता है तो बीजेपी को जिताने की जरूरत है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी(PM Modi) के इकबाल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सूडान संकट में जहां पूरी दुनिया कुछ करने की सोच ही रही थी वही पीएम मोदी ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने में जुट गए हैं। दुनिया में आश्चर्य में है। गोरखपुर -बस्ती के भी 31 नागरिक सूडान से सकुशल लौट कर वापस अपने घर आ गए हैं। इसी तरह के प्रयास रूस -यूक्रेन युद्ध के दौरान फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए किया गया था। कोरोना(Covid19) काल में ही मोदी जी ने जो कुछ भी किया उसे देश आज भी याद कर रहा है। देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा आज भी दी जा रही है। यूपी के 15 करोड़ लोगों को यह सुविधा मिल रही है। यह सब पीएम मोदी जी का इकबाल ही है।

Read Also: latest News about CM Yogi and updates in News Watch India

सीएम योगी फिर अपनी बात करने लगे ,अपनी विकास योजनाओं की चर्चा करने लगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार BJP Sarkar)बिना भेदभाव के साथ सबके लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। अकेले गोरखपुर में 33 हजार गरीबो को मकान बनाकर दिए गए हैं। इसमें किसी का मजहब नहीं पूछा गया। अब लोगो के जीवन में व्यापक परिवर्तन आये हैं। यूपी में दो करोड़ 61 लाख शौचालय बनाये गए हैं। एक करोड़ 75 लाख उज्ज्वला कनेक्टिन दिए गए हैं। अब सर्कार होली और दिवाली में मुफ्त सिलिंडर भी दे रही है। हम बहुत कुछ कर रहे हैं। आप लोग बीजेपी को वोट दीजिये। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में आज किसी चीज की कमी नहीं है। यहाँ मेडिकल कॉलेज(Medical Collage) है। एम्स है। चिड़ियाघर हैं। फिल्मसिटी है और शिक्षा के बड़े बड़े यूनिवर्सिटी। आप सब अब बीजेपी उम्मीदवार को वोट दीजिये ताकि गोरखपुर और भी आगे बढे।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button